मंकी कैप बना युवक के गले की फांस, सोशल मीडिया पर लोगों ने बताया लुटेरा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट : मंकी कैप बना युवक के गले की फांस, सोशल मीडिया पर लोगों ने बताया लुटेरा

मंकी कैप बना युवक के गले की फांस, सोशल मीडिया पर लोगों ने बताया लुटेरा

Tricity Today | मंकी कैप पहने युवक बाइक पर जाते हुए

ग्रेटर नोएडा वेस्ट का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फोटो में दो संदिग्ध लोग बाइक पर दिखाई दे रहे है। जिसमें से एक ने मंकी कैप पहना हुआ है। इस फोटो को वायरल करते हुए कहा जा रहा है कि यह बाइक पर सवार दोनों लोग अपराधी लग रहे है। जिसके बाद ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों में काफी डर दिखाई दे रहा है। 

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित चैरी काउंटी सोसाइटी के निवासी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वह सोसाइटी के पास एक दुकान पर अपनी कार के टायर में हवा भरवा रहे थे। तभी बाइक सवार दो युवक मंकी कैप पहने हुए वहां आ गए। 

मनीष त्रिपाठी ने बताया कि वह लोग सड़क पर थोड़ी देर तक खड़े रहे और सड़क से गुजर रहे लोगों पर निगाह रखने लगे। वह अपनी कार के पीछे खड़े थे इसलिए उन लोगों की नजर उन पर नहीं पड़ी थी। शक होने पर उन्होंने दोनों युवकों से पूछा कि वह क्यों खड़े हैं और क्या देख रहे हैं। इसी बीच एक युवक पुल की तरफ बढ़ा तो बाइक सवार दोनों युवक एक मूर्ति चौराहे की तरफ भाग गए। 

मनीष का कहना है कि चौराहे पर भी वह ऑटो से उतरने वाले लोगों पर अपनी निगाहें बना रहे थे। जब वह दोनों बाइक सवार भागे तो उन्होंने इसकी फोटो अपने मोबाइल में कैद कर ली। यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस मामले की जानकारी मनीष त्रिपाठी ने पुलिस को दी है। मनीष ने पुलिस को फोटो भी साझा किया है। पुलिस बाइक सवार लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। वहीं, दूसरी ओर ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बढ़ गए अपराधों को लेकर लोग काफी परेशान है। कुछ दिनों से ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लगातार अपराध बढ़ते जा रहे हैं। इस फोटो के बारे में पुलिस छानबीन कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.