वरिष्ठ समाजसेवी अजय सिंह का ब्रेन हैमरेज से निधन, पीछे छोड़ गए बीवी और 4 साल की बेटी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट से दुखद खबर : वरिष्ठ समाजसेवी अजय सिंह का ब्रेन हैमरेज से निधन, पीछे छोड़ गए बीवी और 4 साल की बेटी

वरिष्ठ समाजसेवी अजय सिंह का ब्रेन हैमरेज से निधन, पीछे छोड़ गए बीवी और 4 साल की बेटी

Tricity Today | अजय सिंह और उनकी बेटी (File Photo)

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सामाजिक संस्था नेफोवा के वरिष्ठ सदस्य अजय सिंह का निधन सोमवार को हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। बीते 12 अगस्त को ब्रेन हैमरेज के बाद उनका यथार्थ अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।

बीमारी के बाद भी समाजसेवा नहीं छोड़ी
अजय सिंह ने कोरोना की पहली लहर में जरूरतमंदों की काफी मदद की थी। लोगों को राशन मुहैया कराने से लेकर घरों के लिए बस के इंतजाम में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। कोरोना के बाद वह किडनी के मरीज हो गए थे। उसके बावजूद इसके उन्होंने समाजसेवा नहीं छोड़ी और लगातार लोगों की मदद करते रहे। ठंड में कंबल बांटने से लेकर जनता की थाली में जरूरतमंदों को खाना मुहैया कराना हो, अजय सिंह कभी पीछे नहीं रहे। 

वर्ष 2018 में ग्रेटर नोएडा वेस्ट आए
अजय कुमार ने केवल 40 साल की उम्र में दुनिया छोड़ दी है। वह लंबे समय से बीमार थे और इसी के चलते 6 नवंबर को अंतिम सांस ली। अजय कुमार मुल रूप से उत्तर प्रदेश में स्थित गाजीपुर के रहने वाले थे, लेकिन वह वर्ष 2018 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रह रहे थे। अजय कुमार अपने पीछे बीवी और 4 साल की बेटी को छोड़ गए हैं। ट्राईसिटी टुडे टीम उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करती है। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.