नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों को जल्द मिलेगा सबसे बड़ा तोहफा, तेजी से काम शुरू

आज की सबसे बड़ी खबर : नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों को जल्द मिलेगा सबसे बड़ा तोहफा, तेजी से काम शुरू

नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों को जल्द मिलेगा सबसे बड़ा तोहफा, तेजी से काम शुरू

Tricity Today | CEO Ritu Maheshwari

नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों को जल्द ही सबसे बड़ी समस्या का समाधान मिलने वाला है। इसके लिए नोएडा प्राधिकरण की सीईओ ने अफसरों को सख्त निर्देश दिए है। करीब एक महीने पहले नोएडा की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी नहीं एमपी-3 मार्ग पर ट्रैफिक को और भी बेहतर बनाने के लिए पृथला गोल चक्कर पर फ्लाईओवर बनाने का आदेश पारित किया था। सीईओ के इस आदेश के 8 दिन बाद शनिवार को फ्लाईओवर का काम शुरू हो गया था। अब इस काम में काफी तेजी आ गई है। 

राजीव त्यागी ने बताया कि सीईओ ऋतु महेश्वरी के आदेश पर काफी तेजी से काम किया जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल के अंत में ही फ्लाईओवर पर वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा। इस प्रोजेक्ट को पूरा बनने के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लाखों लोगों को बड़ा फायदा होने वाला है। 

उन्होंने ने बताया कि यह फ्लाईओवर 697 मीटर लंबा होगा। यह प्रोजेक्ट मंगलम बिल्डकॉन लिमिटेड नाम की कंपनी को सौंपा गया है। फ्लाईओवर का निर्माण करने के लिए 80.53 करोड़ रुपए का खर्च किया जाएगा। राजीव त्यागी ने बताया कि यह फ्लाईओवर छह लेन का बनाया जा रहा है। इसकी लंबाई 697 मीटर होगी। इस फ्लाईओवर के निर्माण से नोएडा में सेक्टर 51, 52, 61, 70, 71, 72, 73, 74, 75, 76, 77, 78, 79, 121 और 122 के निवासियों को यातायात में काफी सुगमता होगी। इसके अलावा दिल्ली सरिता विहार से गाजियाबाद, हापुड़, ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ओर जाने के लिए सिग्नल फ्री यातायात मिलेगा। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.