नोएडा विधायक पंकज सिंह ने कहा- किसान की आमदनी बढ़ेगी और बिचौलियों की छुट्टी होगी

वाजपेयी जयंती : नोएडा विधायक पंकज सिंह ने कहा- किसान की आमदनी बढ़ेगी और बिचौलियों की छुट्टी होगी

नोएडा विधायक पंकज सिंह ने कहा- किसान की आमदनी बढ़ेगी और बिचौलियों की छुट्टी होगी

Tricity Today | सांसद महेश शर्मा और नोएडा विधायक पंकज सिंह

शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी जनपद गौतम बुद्ध नगर के बिसरख मंडल में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद डॉक्टर महेश शर्मा और नोएडा विधायक पंकज सिंह मौजूद रहे है। 

महेश शर्मा ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी का पूरा देश आज जन्मदिन मना रहा है। अटल प्रखर वक्ता कवि पत्रकार राष्ट भक्त राजनेता थे। किसानों के सच्चे हितैषी देश को आगे ले जाने वाले उनकी नेतृत्व वाली सरकार में देश को मज़बूत करने के लिए पोकरण परमाणु बम विस्फोट करके दुनिया को यह बताने का काम किया है। भारत मज़बूत हो रहा है।

नोएडा विधायक पंकज सिंह ने कहा कि आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के करोड़ों किसानों को बहुत बड़ा तोहफा दिया है। उनके बताए हुए रास्ते पर देश आगे बढ़ रहा और देश को विकास के रास्ते पर आगे ले जाकर देश में जन कल्याणकारी योजनाएं चलाकर जन जन को लाभ पहुंचाने का कार्य हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस बिल से किसान अपनी फसल को उचित मूल्य पर किसी भी राज्य में बेच सकता है। इस बिल से बिचौलियों की छुट्टी होगी और किसानों की आय बढ़ेगी। किसान बिल किसानों की आय को दोगुना और किसानों के लिए आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करेगा। 

इस अवसर पर जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग, धर्मेंद्र कोरी, जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी, गजेंद्र मावी, पवन रावल, कर्म वीर आर्य, सत्यपाल शर्मा, रिंकू भाटी, मनोज प्रधान, मनोज भाटी, महेश शर्मा, रवि भदौरिया, सोमेश गुप्ता, संजय भाटी, देवा भाटी, पवन नागर, राजेश ठेकेदार, सुनील सोनक आदि मौजूद रहें।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.