बिसरख गांव में पुलिस को बंधक बनाकर पीटा, पांच महिला समेत 12 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जानिए पूरा मामला

ग्रेटर नोएडा वेस्ट : बिसरख गांव में पुलिस को बंधक बनाकर पीटा, पांच महिला समेत 12 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जानिए पूरा मामला

बिसरख गांव में पुलिस को बंधक बनाकर पीटा, पांच महिला समेत 12 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जानिए पूरा मामला

Tricity Today | बिसरख गांव

ग्रेटर नोएडा वेस्ट से बड़ी खबर है। कोतवाली बिसरख क्षेत्र के एख गांव में मामले की पूछताछ के लिए पहुंची पुलिस टीम पर हमला करने की घटना सामने आई है। दरोगा टीम के साथ मुकदमे की जांट करने के लिए गांव में गए थे। लेकिन आरोपियों ने टीम पर हमला कर दिया। पुलिस ने 4 आरोपियों को नामजद करते हुए 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। अफसरों का कहना है कि सभी हमलावरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित राइस चौकी इंचार्ज विपिन कुमार ने बताया कि एक आरटीआई कार्यकर्ता राकेश कुमार ने रुपये के लेनदेन को लेकर एक शिकायत चौकी में दी थी। मामले में गांव के निवासी यशवीर को आरोपी बनाया था। इसी केस में पूछताछ करने पुलिस टीम बिसरख गांव के रहने वाले यशवीर के घर पूछताछ करने के लिए पहुंची थी। उसके घर पर पहले से 10 से 12 पुरुष और 4-5 महिलाएं बैठी थीं। जैसे ही पुलिस टीम उनके घर के अंदर पहुंची, आरोपियों ने दरवाजा बंद कर लिया।

आरोप है कि यशवीर और वहां बैठे लोगों ने दरवाजा बंद कर पुलिस टीम को बंधक बना लिया। आरोपियों ने पुलिस के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों ने इसका वीडियो वीडियो बनाना शुरू किया। आरोपियों ने उसका भी विरोध किया। पुलिस ने यशवीर समेत चार लोगों को नामजद करते हुए 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला आलाअधिकारियों के संज्ञान में है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही उन्हें हिरासत में लिया जाएगा।

 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.