शरारती तत्वों ने हनुमान प्रतिमा और तुलसी को हटाया, आक्रोशित लोग पुलिस के पास पहुंचे

Greater Noida West: शरारती तत्वों ने हनुमान प्रतिमा और तुलसी को हटाया, आक्रोशित लोग पुलिस के पास पहुंचे

शरारती तत्वों ने हनुमान प्रतिमा और तुलसी को हटाया, आक्रोशित लोग पुलिस के पास पहुंचे

Tricity Today | बजरंगबली को फिर स्थापित किया गया

ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) में शरारती तत्वों ने माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की है। यहां की पंचशील हाइनिश (Panchsheel Hynish) सोसाइटी में मंगलवार की पूर्व मध्य रात्रि में कुछ शरारती तत्वों ने अस्थाई मंदिर में विराजमान बजरंग बली हनुमान की प्रतिमा और तुलसी को वहां से हटा दिया। उस जगह को खंडित भी किया गया। जिससे निवासियों में बहुत आक्रोश है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रतिमा को पुनः स्थापित करवाया है।

सोसायटी के निवासी केपी सिंह, मुकेश सिंह, अमरेंद्र सिंह, विनोद नेगी, अमित द्विवेदी, धीरज त्रिपाठी, चंदन द्विवेदी, अखिलेश सिंह, अमित श्रीवास्तव, विशाल सिंह, रोहन भगत, सुनील गुप्ता, हिमांशु गौतम, आलोक सिंह, रोहित तिवारी, अनुज सैनी, महेंद्र सिंह, विजय रस्तोगी, सुमित सिंह, प्रतीक राजपूत समेत समस्त सोसायटी वासी बिसरख कोतवाली में पुलिस अफसरों से मिले। स्थानीय पुलिस अधिकारियों के अलावा भाजपा जिला अध्यक्ष विजय भाटी और महामंत्री अमित चौधरी को जानकारी दी। पुलिस ने अस्थाई मंदिर में हनुमान प्रतिमा को पुनः स्थापित करवाया है। जिससे सभी निवासियों में हर्ष का माहौल है।

आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पंचशील हाइनिश सोसाइटी में वहां के निवासी मंदिर का निर्माण कर रहे हैं। कुछ दिन पहले वहां स्थानीय निवासियों ने प्रतिमाओं की स्थापना की थी। अब बुधवार की सुबह जानकारी मिली कि मंगलवार की पूर्व मध्य रात्रि में कुछ शरारती तत्वों ने इस अस्थाई मंदिर में विराजमान बजरंग बली हनुमान की प्रतिमा और तुलसी को वहां से हटा दिया है। उस जगह को खंडित भी किया गया है। सुबह लोगों को इस वारदात की जानकारी मिली। जिससे निवासियों में बहुत आक्रोश है। बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। जानकारी बिसरख कोतवाली पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रतिमा को पुनः स्थापित करवाया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.