गौर सिटी में छत का प्लास्टर गिरा, निवासी बोले- मेंटेनेंस के नाम पर खिलवाड़

समस्याओं का शहर ग्रेटर नोएडा वेस्ट : गौर सिटी में छत का प्लास्टर गिरा, निवासी बोले- मेंटेनेंस के नाम पर खिलवाड़

गौर सिटी में छत का प्लास्टर गिरा, निवासी बोले- मेंटेनेंस के नाम पर खिलवाड़

Google Image | Symbolic Image

Greater Noida West : शहर में स्थित गौर सिटी सोसायटी के छह एवेन्यू में सीढ़ियों की छत से प्लास्टर गिरा है। गनीमत रही कि जिस समय प्लास्टर गिरा आसपास कोई नहीं था। अन्यथा बड़ा हादसा घटित हो सकता था। प्लास्टर गिरने के बाद सोसायटी के लोगों ने इमारत की निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जताई है। साथ ही प्लास्टर गिराने के बाद निवासियों में भारी रोष है। इस घटना के बाद निवासी डरे हुए हैं। खासतौर पर उन लोगों में ज्यादा डर का माहौल है, जिनके घर में सीलिंग आ रही है। निवासियों को डर है कि कहीं उनके घर की छत का मोटा प्लास्टर ना गिर जाए।

जांच कराने की मांग
सोसायटी की निवासी अनीता प्रजापति ने बताया कि एन टावर के दूसरे फ्लोर पर सीढ़ियों की छत से प्लास्टर का बड़ा टुकड़ा गिर गया। घटना सुबह साढ़े 9 बजे के करीब की है। इस पहले भी सोसायटी के कई फ्लैटों में प्लास्टर गिरने की घटनाएं घटित हो चुकी है। उस दौरान इमारतों के निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जांच कराने की मांग की थी। सोसायटी एओए को हैंडओवर हो गई है। उसके बावजूद सोसायटी के रखरखाव में कोई सुधार नहीं हो रहा है। मेंटेनेंस के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है।

प्लास्टर गिरने की घटना बढ़ी
आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में प्लास्टर गिरने की समस्या काफी ज्यादा है। काफी बार ऐसा देखा गया है कि काफी बड़ा-बड़ा नुकसान हुआ है। कभी-कभी तो किसी की गाड़ी पर भी छत का मोटर प्लास्टर गिर जाता है और बड़ा नुकसान हो जाता है। इसके अलावा बीते दिनों ग्रेटर नोएडा की पंचशील हाइनिश हाउसिंग सोसाइटी में एक महिला के ऊपर प्लास्टर गिरा था। जिसमें महिला को गंभीर चोट आई थी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.