नेफोवा की 'जनता की थाली’ में लोगों ने खाया भरपेट खाना, मात्र 5 रुपए में आप भी पाए मौका

ग्रेटर नोएडा वेस्ट : नेफोवा की 'जनता की थाली’ में लोगों ने खाया भरपेट खाना, मात्र 5 रुपए में आप भी पाए मौका

नेफोवा की 'जनता की थाली’ में लोगों ने खाया भरपेट खाना, मात्र 5 रुपए में आप भी पाए मौका

Tricity Today | नेफोवा के सदस्य

Greater Noida West : सामाजिक संस्थान ने हर बार की तरह इस बार भी रविवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक मूर्ति के पास जनता की थाली लगाई। लोगों को 5 रुपए में भरपेट खाना खिलाया गया। इस दौरान 282 लोगों ने खाना खाया।

नेफोवा अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि इतनी गर्मी ने भी हमारी टीम के सदस्य कड़ी मेहनत करके सभी जरूरतमंद लोगो को शुद्ध और स्वादिष्ट खाना उपलब्ध कराने के लिए तत्पर है। हमारी एक ही आशा है की हम सभी जरूरतमंद लोगों को स्वाभिमान से 5 रुपए में खाना उपलब्ध कराते रहे।

नेफोवा के सदस्य विकास कटियार और सुमित गुप्ता ने बताया कि जनता की थाली करीब 4 साल पहले शुरू की। इसका उद्देश्य हर जरूरतमंद लोगों को शुद्ध भोजन खिलाना है। आज खाने में राजमा, चावल और अचार रखा गया था।नेफोवा सदस्य ज्योती जैसवाल, प्रतीक गुप्ता, पल्लवी गुप्ता, नीरज, राजकुमार, सागर गुप्ता, देवेश चहल, सुहैल अकबर, मोहम्मद इनाम, शैलेंद्र सिंह, दीपक आदि उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.