ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भव्य आयोजन, शहर वासियों ने निकाली मां राजराजेश्वरी नंदा देवी की शोभा यात्रा

उत्तराखंड महोत्सव 2022 : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भव्य आयोजन, शहर वासियों ने निकाली मां राजराजेश्वरी नंदा देवी की शोभा यात्रा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भव्य आयोजन, शहर वासियों ने निकाली मां राजराजेश्वरी नंदा देवी की शोभा यात्रा

Tricity Today | उत्तराखंड महोत्सव 2022

Greater Noida West : संकल्प द राइजिंग उत्तराखंड फाउंडेशन द्वारा उत्तराखंड महोत्सव 2022 का भव्य आयोजन 9, 10, 11 को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के श्री राम यूनिवर्सल स्कूल में किया जा रहा है। इस महोत्सव को भव्य बनाने के लिए और क्षेत्रवासियों को देवभूमि उत्तराखंड की कला सभ्यता व संस्कृति का परिचय कराने के उद्देश्य से आज देवभूमि की मां राजराजेश्वरी नंदा देवी की डोली शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस शोभायात्रा के द्वारा इस महोत्सव के कार्यक्रम का आगाज किया गया। शोभायात्रा के माध्यम से लोगों ने मां राजराजेश्वरी नंदा देवी का आशीर्वाद लिया।
क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
डोली यात्रा को सभी उत्तराखंडी परिवार और सभी क्षेत्रवासियों ने पूर्ण उत्साह व मां के प्रति भाव भक्ति से भव्य रूप में इस यात्रा में पूर्ण रूप से सहयोग किया। अलग-अलग सोसाइटी में जलपान खानपान की भरपूर व्यवस्था बनाई गई। यात्रा का शुभारंभ गौर सिटी एग्जॉटिका ड्रीमविले सोसाइटी से शुरू कर गौर सिटी 2 के विभिन्न सोसाइटी से होते हुए महागुण माइवुड्स फिर गौर सिटी वाले सभी सोसाइटी से होते हुए मुख्य मार्ग द्वारा सुपरटेक इको विलेज 2, अजनरा होम्स, पंचशील ग्रीन्स वन, ऑक्सफोर्ड, निराला एस्पायर, गुलशन बेलिना, अजनारा ली गार्डन होते हुए सुपरटेक इको विलेज 3 फिर एक मूर्ति चौक से ग्रीनआर्च, हिमालय प्राईड, रॉयल नेस्ट समृद्धि पंचतत्व, जेएम फ्लोरेंस होते हुए महोत्सव के कार्यक्रम स्थल द श्री राम यूनिवर्सल स्कूल पर पहुंचे।
जगह-जगह हुआ स्वागत
स्कूल के चेयरमैन विजेंद्र सिंह मुंशी, उनके सुपुत्र योगेंद्र योगी ने मां नंदा देवी शोभा यात्रा का बहुत ही भव्य स्वागत किया। संकल्प संस्था की इस कार्य को करने के लिए अत्यंत सराहना की और महोत्सव में हर प्रकार से सहयोग करने की इच्छा भी जताई। संस्था के अध्यक्ष प्रकाश कोटिया ने बताया की यह यात्रा प्रथम बार ग्रेटर नोएडा वेस्ट में निकाली गई। पिछले वर्ष मां धारी देवी शोभा यात्रा भी संस्था निकाल चुकी है। वह भी भव्य रूप में सफल रही थी।
भक्तों में दिखा खास उत्साह
मां नंदा देवी शोभा यात्रा बिना किसी परेशानी के बहुत ही भव्य रूप में सफल रही, सैकड़ों उत्तराखंडी परिवारों ने पूर्ण रूप से उत्तराखंडी परिधान में सभी महिलाओं और पुरुषों ने अपने संस्कृति का प्रचार-प्रसार किया। उत्तराखंड के गाने बाजे और मां नंदा देवी के जयकारे ने पूरे ग्रेटर नोएडा वेस्ट क्षेत्र में गूज की। सभी उत्तराखंडी परिवारों में भरपूर उत्साह देखने को मिला।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.