ग्रेटर नोएडा में वसन्तोत्सव की तैयारियां तेज, जानिए कहां क्या होगा

बसंत पंचमी 2023 : ग्रेटर नोएडा में वसन्तोत्सव की तैयारियां तेज, जानिए कहां क्या होगा

ग्रेटर नोएडा में वसन्तोत्सव की तैयारियां तेज, जानिए कहां क्या होगा

Google Image | Symbolic Image

Greater Noida West : बसंत पंचमी का पर्व मां सरस्वती के जन्म दिन  के रूप में मनाया जाता है। हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी मनाई जाती है। वसंत ऋतु आते ही प्रकृति का कण-कण खिल उठता है। मानव तो क्या पशु-पक्षी तक उल्लास से भर जाते हैं। हर दिन नयी उमंग से सूर्योदय होता है और नयी चेतना प्रदान कर अगले दिन फिर आने का आश्वासन देकर चला जाता है।  ग्रेटर नोएडा वेस्ट में तैयारियां लगभग पूरी हो गयी है और सभी भक्त बसंत पंचमी मनाने के लिए उत्सुक है।  

निराला ग्रीनशायर 
निराला ग्रीनशायर एवं संस्कृति समिति ने भव्य सरस्वती पूजन का आयोजन किया है।  रुपेश दास, रेजिडेंट ने  जानकरी देते हुए कहा, " हमारी पूजा का ये तीसरा साल होगा। बसंत पंचमी के दिन पूरा दिन हम भव्य आयोजन करेंगे। सुबह 11 बजे सरस्वती माँ की पूजा की जाएगी जिसमे उनकी वंदना और पुष्पांजलि की जाएगी। सभी को प्रसाद बांटा जाएगा। इसके बाद छोटे- बड़े बच्चों के लिए ड्राइंग कॉम्पिटिशन होगा। हाथे खोदी (विद्या आरंभ संस्कार) भी होगा।  शाम के समय भव्य संध्या आरती की जाएगी और उसके बाद कल्चरल नाईट का आयोजन होगा। "

निराला एस्टेट 
निराला एस्टेट को गणतंत्र दिवस और बसंत पंचमी एक साथ होने के लिए बेहद सुंदर सजाया गया है। अजीम खान, निवासी ने बताया, "सर्बोजोनिन दुर्गा समिति छठी दफा मां सरस्वती का पूजन सेंट्रल पार्क निराला एस्टेट में करने जा रही है। शुरुआत होगी भव्य सरस्वती पूजन और पुष्पांजलि से और उसके बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। भक्तों के लिए हवन का आयोजन किया जाएगा और उसके बाद भोग बांटा जाएगा।  

एस के ए  ग्रीनार्क 
एस के ए  ग्रीनार्क सोसायटी में भी बसंत पंचमी की तैयारियां जोर शोर पर है। रत्नेश कुमार सिंह, निवासी ने बताया, "सरस्वती माता की प्रतिमा को सोसाइटी के प्रांगण में बने शिव शक्ति मंदिर में प्रतिस्थापित की जायेगी। उसके बाद , सरस्वती पूजन किया जाएगा और भजन गायें जाएंगे और प्रसाद बांटा जाएगा। अगले दिन, सरस्वती देवी की प्रतिमा को नगर भ्रमण करवाया जाएगा, और  विसर्जन किया जाएगा।  भक्तों को प्रसाद बांटा जाएगा। अगले दिन प्रातः कल, सरस्वती देवी का विसर्जन किया जाएगा।"

अपैक्स गोल्फ एवेन्यू 
अपैक्स गोल्फ एवेन्यू में इस बार दूसरी बार मनाई जाएगी बसंत पंचमी। रोहित मिश्रा, निवासी ने बताया, " द्वितीय बसंत पंचमी की शुरुआत सुबह वेद मंत्रोचार से होगी जिसके बाद सरस्वती पूजन किया जाएगा। भक्तो को प्रसाद बांटा जाएगा और संध्या आरती की जाएगी। अगले दिन 27 जनवरी को प्रातः काल हवन किया जाएगा और फिर मूर्ति विसर्जित की जाएगी।"

श्री राधा स्काई गार्डन 
श्री राधा स्काई गार्डन के निवासी दूसरी बार सरस्वती पूजन करेंगे। विकास सिंह, निवासी कहते है, "हमारे यहां रंगा रंग कार्यक्रम की तैयारी है। गणतंत्र दिवस है इसलिए पहले ध्वजारोहण किया जाएगा, उसके बाद बसंत पंचमी की पूजा  की जाएगी। शाम सजेगी संगीत संध्या और भजनों की ध्वनि से जिसके साथ प्रसाद वितरण भी किया जाएगा।  अगले दिन मूर्ति विसर्जित कर दी जाएगी।"

हिमालय प्राइड 
हिमालय प्राइड में हर साल बसंत पंचमी जोर शोर से मनाई जाती है। अमित, निवासी ने बताया, "इस बार गणतंत्र दिवस होने के कारण पूजन का स्थान एम्फी थिएटर कर दिया गया है। ध्वजारोहण के बाद पूजन शुरू हो जाएगा। हमने सभी भक्तों से आग्रह किया है के सरवस्ती मां के पूजन से पहले देश का ध्वज साथ लहरायें और फिर साथ में सरस्वती मां का आशीर्वाद ले।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.