सड़क पर उतरी जनता, भाजपा सरकार से पूछा- कब चलेगी मेट्रो, सांसद-विधायक को घेरा

Greater Noida West : सड़क पर उतरी जनता, भाजपा सरकार से पूछा- कब चलेगी मेट्रो, सांसद-विधायक को घेरा

सड़क पर उतरी जनता, भाजपा सरकार से पूछा- कब चलेगी मेट्रो, सांसद-विधायक को घेरा

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए जनता ने किया हंगामा

Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो रूट के प्लान को फिलहाल के लिए पीएमओ ने रद्द कर किया। जिसके बाद ग्रेटर नोएडा वेस्ट की जनता में भाजपा सरकार और सांसद-विधायक से सवाल पूछे हैं। लोगों ने सवाल करते हुए कहा कि आखिर कब तक उनको झूठे सपने दिखाते रहेंगे। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में निवासियों ने मेट्रो रूट को लेकर प्रदर्शन किया।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की जनता के साथ दुर्व्यवहार क्यों
सामाजिक संस्था नेफोवा के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जनता ने प्रदर्शन किया। इस दौरान दीपांकर कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो को खारिज कर दिया है। जिस परियोजना का इंतजार ग्रेटर नोएडा वेस्ट की जनता काफी सालों से कर रही है। उस परियोजना को एक मिनट में मिट्टी में मिला दिया। यह ग्रेटर नोएडा वेस्ट की जनता के साथ दुर्व्यवहार क्यों किया जा रहा है?

10 दिसंबर को दिल्ली में होगा हंगामा
प्रदर्शन में शामिल ज्योति जयसवाल ने कहा कि अब आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। मेट्रो रूट कैंसिल होने के बाद शहर के निवासियों में भाजपा सरकार को लेकर काफी रोष है। इसी के चलते अब 10 दिसंबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया जाएगा। महेश यादव ने कहा है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। जिनका ना हो समाधान हो रहा और ना ही कोई मांग पूरी हो रही। 

सब आंखें बंद करके बैठे
शैलेंद्र सिंह ने कहा कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ट्रैफिक जाम और प्रदूषण से लोग बेहाल हैं, लेकिन सभी अफसर आंखें बंद करके बैठे हुए हैं। कोई ध्यान देने वाले नहीं है। आरसी भट्ट का कहना है कि उनका प्रदर्शन करते हुए सालों हो गए हैं, लेकिन सभी फाइलें अटकी पड़ी है। अब चुनावी भाषणों से बात नहीं बनने वाली। आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। 

सारे वादे मिट्टी में मिले
आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट की जनता को हर संभव मदद दिलवाने के नाम पर वोट ली थी। स्थानीयविधायक और सांसद ने कहा था कि भाजपा की सरकार आने के बाद उनके घरों की रजिस्ट्री होगी। उनकी सोसाइटी में सभी समस्याओं का समाधान होगा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो चलेगी, लेकिन दुख की बात है कि तीनों में से किसी भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। ऊपर से और ज्यादा समस्याएं पैदा होने लगी हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.