राम मंदिर निर्माण और तिरंगा सम्मान यात्रा निकाली, विधायक और जिलाध्यक्ष शामिल हुए

ग्रेटर नोएडा वेस्ट : राम मंदिर निर्माण और तिरंगा सम्मान यात्रा निकाली, विधायक और जिलाध्यक्ष शामिल हुए

राम मंदिर निर्माण और तिरंगा सम्मान यात्रा निकाली, विधायक और जिलाध्यक्ष शामिल हुए

Tricity Today | राम मंदिर निर्माण और तिरंगा सम्मान यात्रा निकाली

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अधिकांश सोसाइटी के भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को राम मंदिर निर्माण के समर्थन और तिरंगा सम्मान यात्रा का आयोजन किया है। इस यात्रा का शुभारंभ एक मूर्ति चौक से दादरी विधायक तेजपाल नागर और भाजपा के जिला अध्यक्ष विजय भाटी ने किया।

तेजपाल नागर ने कहा कि भाजपा की सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर का वादा पूरा कर दिया है। अधिक से अधिक लोग भव्य राम मंदिर बनाने के लिए तन, मन, धन से सहयोग कर रहे हैं। इस मौके पर बिसरख भाजपा मंडल अध्यक्ष रवि भदौरिया की अगुवाई में तिरंगा यात्रा एक मूर्ति से चालू होकर इटेड़ा गोल चक्कर से होती हुई चेरी काउंटी मंदिर पर समाप्त हुई।

इस मौके पर दिनेश बेनीवाल, मुकेश चौहान, आदित्य भटनागर, जितेंद्र सेन जीतू, अश्वनी पटेल, मिथिलेश पटेल आशीष दुबे, सौरभ शर्मा, कपिल भाटी, कपिल तोमर, राजीव वर्मा, डीके जयसवाल, आनंद कृष्णा, सचिन शर्मा, कमल कंबोज, संदीप गोयल, रंजू रवि, संदीप तिवारी, राजीव माथुर आदि मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.