पंचशील ग्रीन्स सोसाइटी में होगा रामलीला महोत्सव का आयोजन, होंगे यह सांस्कृतिक कार्यक्रम

Greater Noida West : पंचशील ग्रीन्स सोसाइटी में होगा रामलीला महोत्सव का आयोजन, होंगे यह सांस्कृतिक कार्यक्रम

पंचशील ग्रीन्स सोसाइटी में होगा रामलीला महोत्सव का आयोजन, होंगे यह सांस्कृतिक कार्यक्रम

Google Image | Symbolic Image

Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पंचशील ग्रीन्स सोसाइटी में तीसरा रामलीला महोत्सव 2022 मनाया जायेगा। यह महोत्सव बड़े ही धूम धाम के साथ सोमवार से शुरू किया जायेगा। सोसाइटी वासियो में सातवा विशाल नवरात्रा महोत्सव 2022 को लेकर काफी ज्याद उत्साह की लेहेर है। इस साल भी नवरात्रा का तयोहार बडी ही धूम धाम के साथ मनाया जायेगा। यह कार्यक्रम 26 सितम्बर से लेकर 5 अक्टूबर तक आयोजन होगा। 

30 सितंबर को होगा गरबा डांडिया 2022
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पंचशील ग्रीन्स में यह कार्यकर्ता आयोजित किया जायेगा। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य प्रोग्राम गरबा डांडिया 2022 जो की 30 सितंबर 2022 को है। जिसमे जानीमानी म्यूजिक कंपोजर सारेगामापा और इंडियन आइडल के हस्तियों द्वारा प्रोग्राम को सुसजित किया जाएगा। कार्यक्रम में काफी माननीय अथितिगण और गणमान्य मौजूद रहेंगे।

 26 सितम्बर से लेकर 5 अक्टूबर तक रात्रि 9 बजे से प्रतिदिन होंगे यह कार्यक्रम 
  1.  26-09-22                  बाल लीला
  2.  27- 09-22                 सीता स्वयंवर 
  3.  28-09-22                  राम वनवास
  4.  29-09-22                  सीता हरण
  5.  1-10-22                   श्री राम, हनुमान, सुग्रीव मिलन
  6. 2-10-22                     रावण अंगद संवाद
  7. 3-10-22                     रावण वध
  8. 4-10-22                     श्री राम स्वरूप दरबार रथ यात्रा 

कार्यक्रम के अंत में  4 अक्टूबर को रथ यात्रा निकली जाएगी। यह रथ यात्रा शाम के 5 बजे से सभी के दर्शन के लिए निकलेगी। इस दौरान काफी अधिक संख्या में लोग उपस्थित होंगे। दृढ़ संकल्प और सच्ची निष्ठा के साथ माता रानी की पुजा कल सुबह घट स्थापना 6 बजे से प्रारंभ होगी। फिर माता रानी की पुजा दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ आरती और प्रसाद वितरण होगा।

पँचशील ग्रीन परिवार की इच्छा पर सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया जायेगा 
नवरात्रा सेवक दल के अध्यक्ष मनीष कुमार अवस्थी ने बता की सातवा विशाल नवरात्रा महोत्सव 2022/तीसरा रामलीला महोत्सव 2022 जिसका प्रारम्भ कल से शुरू हो जाएगा। पंचशील ग्रीन परिवार के मिल रहे अपार प्यार और उत्साह ने नवरात्रा सेवक दल के कार्यकर्ताओं  के जोश को और बढ़ा दिया है। जिसके स्वरूप सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी बढ़े जोर और शोर के साथ आगे बढ़ रहा है।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का विवरण इस प्रकार है।
  1. 26th अक्टूबर 2022       भजन कॉन्टेस्ट 
  2. 27th  अक्टूबर 2022       क्विज कॉन्टेस्ट 
  3. 28th अक्टूबर 2022        माता भजन स्पेशल कॉन्टेस्ट 
  4. 29th अक्टूबर 2022        अंताक्षरी 
  5. 30th अक्टूबर 2022        गरबा डांडिया 2022
  6. 01st अक्टूबर 2022        डांस फॉर सोंग्स 7 साल तक के बच्चो के लिए
  7. 02nd अक्टूबर 2022       डांस फॉर सोंग्स 7 साल से बड़े तक के  लिए
  8. 03rd अक्टूबर 2022        पंचशील ग्रीन माता की थाली कॉन्टेस्ट

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.