चेरी काउंटी सोसाइटी वालों को साइबर क्राइम के प्रति किया जागरूक, पुलिस ने बताया बचाव का तरीका

Greater Noida West : चेरी काउंटी सोसाइटी वालों को साइबर क्राइम के प्रति किया जागरूक, पुलिस ने बताया बचाव का तरीका

चेरी काउंटी सोसाइटी वालों को साइबर क्राइम के प्रति किया जागरूक, पुलिस ने बताया बचाव का तरीका

Google Image | लोगो सचेत करते पुलिसकर्मी

Greater Noida West : चेरी काउंटी सोसाइटी में रविवार को साइबर अपराधों पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।  इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि और वक्ता के ACP-2 सेंट्रल नोएडा अरविंद कुमार रहे। दौरान मंच का संचालन सुनील सचदेव ने किया। कार्यक्रम के अंत मे मनीष त्रिपाठी नेअतिथियों का धन्यवाद किया। कार्यशाला में हिमांशु खन्ना, ज्ञान सिंह, दीपक अग्रवाल, अरुण सिंह, अनय टण्डन, रिटायर्ड DCP अरविंद कुमार और अनेक नागरिक भी उपस्थित रहे।

लोगो को दी साइबर अपराधों के बारे में जानकारी 
कार्यशाला में बिसरख थाने के एसएचओ उम्मेद सिंह और एसएसआई लक्षेंद्र सिंह ने भी साइबर अपराधों के प्रकार और उससे बचने के उपायों पर अपने विचार निवासियों के समक्ष रखे। कार्यशाला में साइबर अपराधों पर कैसे रोक लगाई जाए और कैसे इनसे बचा जाये इस बारे में निवासियों को जागरूक किया गया, जिससे लोगो में विश्वाश जागृत हो।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.