निवासियों ने एक मूर्ति पर किया जोरदार प्रदर्शन, यूपी सरकार से पूछे इन सवालों के जवाब

ग्रेटर नोएडा वेस्ट को कब मिलेगी मेट्रो : निवासियों ने एक मूर्ति पर किया जोरदार प्रदर्शन, यूपी सरकार से पूछे इन सवालों के जवाब

निवासियों ने एक मूर्ति पर किया जोरदार प्रदर्शन, यूपी सरकार से पूछे इन सवालों के जवाब

Tricity Today | निवासियों ने एक मूर्ति पर किया जोरदार प्रदर्शन

Greater Noida West : सरकार एक तरफ क्लीन ग्रीन एनर्जी पर जोर दे रही है और दूसरी तरफ मेट्रो जैसे महत्वपूर्ण परियोजनाओं की देरी पर खामोश है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो के सिविल स्ट्रक्चर के लिए 2020 के बाद 4 बार निविदा निकल चुकी है, लेकिन अभी तक संशोधित डीपीआर में ही एनएमआरसी के अधिकारी अटके हैं। एक दशक में भी एक प्लान नहीं बनाने वाली संस्था के सहारे विकास का खांचा खींचने का प्रयास कितना सफल होगा, ये वर्तमान सरकार के ज़िम्मेदार नेताओं के लिए विचारणीय विषय है। 

"समस्याओं से सरकार का कोई सरोकार नहीं"
सार्वजानिक परिवहन की व्यवस्था के लिए एक मूर्ति चौक पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासी जुटे और प्रदर्शन किया। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले रोहित मिश्रा ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में निवासी कई हफ्तों से लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है। ऐसा लग रहा है जैसे लाखों लोगों के लिए रोज रोज आने वाली समस्याओं से इनका कोई सरोकार नहीं। दीपांकर कुमार ने मेट्रो की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि इससे न केवल रोज लाखों कार्य के घंटे बचेंगे। बल्कि धुंए में उड़ते ईंधन पर जो विदेशी मुद्रा भारत सरकार का बर्बाद हो रहा है, उसमें भी भरी कमी आएगी। 

"कब होगी हमारी मांगे पूरी"
नेफोवा अध्यक्ष अभिषेक कुमार का कहना है कि एक दशक से अधिक समय हो गया, लेकिन इस क्षेत्र में सार्वजानिक परिवहन नगण्य है। ये क्षेत्र देश का सबसे जबसे ज्यादा जनसंख्या घनत्व वाला इलाका होने वाला है। सरकार को अविलम्ब और इलेक्ट्रिक बस से सेक्टरों को जोड़ना चाहिए साथ ही मेट्रो के लिए पुरानी निविदा के आधार पर निर्माणकर्ता का चयन कर कार्य आरम्भ करना चाहिए। 

सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो उग्र होगा प्रदर्शन
इस दौरान महेश यादव, अशोक श्रीवास्तव, सीपी शर्मा, अनुराग खरे, रवीन्द्र सिन्हा, कुंदन श्रीवास्तव, अनुराग सिन्हा, एलडी शर्मा, योगेश श्रीवास्तव, मुकेश गोयल, पवन कुमार चौधरी, शैलेश कुमार सिंह, रंजना सिंह, अखिलेश झा, आरसी भट्ट, एमडी ध्रुववंशी, चंदन सिन्हा, अनूप दूबे, दीपक गुप्ता और राकेश रंजन आदि लोग मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने यातायात के साधन मुहैया न करवाने पर नाराजगी जताते हुए सरकार से देश के भविष्य के लिए अधिक समय निकालने के लिए अधिक गंभीर प्रयास करने की मांग करते हुए मेट्रो का कार्य शुरू न होने पर और अधिक उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.