साक्षी कसाना ने नेशनल पैरा एथलेटिक्स में दो गोल्ड मेडल और लाखों दिल जीते, सोसायटी में सम्मान समारोह

ग्रेटर नोएडा वेस्ट : साक्षी कसाना ने नेशनल पैरा एथलेटिक्स में दो गोल्ड मेडल और लाखों दिल जीते, सोसायटी में सम्मान समारोह

साक्षी कसाना ने नेशनल पैरा एथलेटिक्स में दो गोल्ड मेडल और लाखों दिल जीते, सोसायटी में सम्मान समारोह

Google Image | साक्षी कसाना ने नेशनल पैरा एथलेटिक्स में दो गोल्ड मेडल और लाखों दिल जीते, सोसायटी में सम्मान समारोह

Greater Noida West : अजनारा होम्स कल्चरल एन्ड वेलफेयर समिति ने साक्षी कसाना के सम्मान में रविवार को समारोह आयोजित किया। निवासियों ने सोसायटी का मान बढ़ाने के लिए साक्षी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा होम्स सोसाइटी में रहने वालीं साक्षी कसाना डिस्कस थ्रोवर हैं। उन्होंने 21वीं 'राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2023' में नेशनल रिकॉर्ड तोड़ते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है। निवासियों ने कहा, "साक्षी ने एक कीर्तमान स्थापित किया है। एक तरफ वह हमारे लिए शान हैं तो दूसरी ओर हमारे बच्चों के लिए प्रेरणा की स्रोत हैं।"

2017 में सड़क हादसे ने बदल दी साक्षी की जिंदगी
पुणे के छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 18 से 20 मार्च तक 21वीं 'नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2023' आयोजित की गई। जिसमें साक्षी ने डिस्कस थ्रो और जैवलिन थ्रो में भाग लिया। दोनों प्रतियोगिताओं में इससे पहले के रिकॉर्ड तोड़ते हुए गोल्ड मेडल जीते हैं। निवासियों ने बताया कि अजनारा होम्स सोसायटी में अपने माता-पिता के साथ रहने वाली साक्षी कसाना शुरू से काफी होशियार और पढ़ने-लिखने में तेज हैं। वर्ष 2017 में एक सड़क हादसे ने उनके जीवन को बदलकर रख दिया। इस हादसे में उन्हें 'स्पाइन इंजरी' हुई। जिसके बाद से वह चलने-फिरने में असमर्थ हो गई और व्हील चेयर पर आ गईं।

चल रहे हैं पढ़ाई और खेल साथ-साथ
बीडीएस की पढ़ाई बीच में छूट जाने के बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के 'स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग' से स्नातक किया। अब परास्नातक में दाखिला लेकर पढ़ाई कर रही हैं। इसके साथ-साथ पैरा गेम्स में शामिल हो गईं। वह नोएडा स्टेडियम के कबड्डी कोर्ट में कोच नवल सिंह और आदित्य चौधरी से एथलेटिक्स का प्रशिक्षण लेती हैं। अब नेशनल लेवल पर पदक हासिल कर रही हैं। वह जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो और शॉटपुट का प्रशिक्षण लेती हैं।

जैवलिन थ्रो में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा
साक्षी कसाना ने 21वीं 'नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2023' में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने नया रिकॉर्ड बनाया और गोल्ड जीता है। डिस्कस थ्रो में 21.5 मीटर का नया रिकॉर्ड बनाते हुए मेडल जीता है। वहीं, दूसरे नंबर पर हरियाणा की खिलाड़ी ने 20.34 मीटर और तीसरे नंबर पर राजस्थान की पैरा एथलीट ने 16.09 मीटर डिस्कस फेंका है। साक्षी कसाना तीसरे नंबर की खिलाड़ी से 5 मीटर से ज्यादा डिस्कस थ्रो की है। आयोजन के अंतिम दिन उन्होंने जैवलिन थ्रो में हिस्सा लिया। साक्षी ने 14.75 मीटर भाला फेंकते हुए गोल्ड मेडल जीता है। इसमें उन्होंने अपने पिछले साल के रिकॉर्ड को ही ध्वस्त किया है, जो 13.75 मीटर था। इससे पहले भी साक्षी कसाना ने कई मेडल जीते हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.