'साथी हाथ बढ़ाना' संस्था ने चलाया मास्क अभियान, सैकड़ों लोगों को मास्क बांटकर लोगों से की बड़ी अपील

ग्रेटर नोएडा वेस्ट: 'साथी हाथ बढ़ाना' संस्था ने चलाया मास्क अभियान, सैकड़ों लोगों को मास्क बांटकर लोगों से की बड़ी अपील

'साथी हाथ बढ़ाना' संस्था ने चलाया मास्क अभियान, सैकड़ों लोगों को मास्क बांटकर लोगों से की बड़ी अपील

Tricity Today | 'साथी हाथ बढ़ाना' संस्था ने चलाया मास्क अभियान

गौतम बुद्ध नगर में कोरोना वायरस एक बार फिर काफी तेजी के साथ फैलता जा रहा है। ऐसे में जरूरी है कि बिना किसी वजह के अपने घरों से बाहर नहीं निकले और मास्क का लगातार उपयोग अवश्य करें। इस अभियान के साथ ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित समाजिक संस्था साथी हाथ बढ़ाना ने शनिवार को ने गौर सिटी-1 के मेन गेट पर पुलिस की सहायता से आने जाने वाले लोगों को मास्क पहनने का आग्रह किया और करीब 300 मास्क वितरित भी किए है।

संस्था की सदस्य अनिता प्रजापति का कहना है कि जिले में कोरोना वायरस को रोकने के लिए मास्क बहुत जरूरी है। लेकिन फिर भी कुछ लोग अभी भी मास्क का उपयोग नहीं करते और कुछ ठीक से मास्क नहीं लगाते हैं। इसलिए हमारी टीम ने मास्क बैंक के बाद इस बार लोगों को जागरुक करने का विचार बनाया है। संस्था ने आटो चालकों, मैड्स, बाइक चालकों और गाडी चालकों समेत कई लोगों को मास्क ठीक से लगाने का आग्रह किया और लोगोें की उपयोगिया को भी बताया है। इस दौरान संस्था ने करीब 300 लोगों को मास्क बांटे भी है।

संस्था के सदस्य रंजीत सिंह और अंकित शंखधर ने कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते कोविड-19 के सभी नियमों का पालन करना चाहिए। भीड़भाड़ से बचकर रहना चाहिए। दूसरों से 2 गज की दूरी बनाकर बात करनी चाहिए और सही तरीके से मास्क पहनना चाहिए।

सरोज शर्मा और बताया कि कुछ लोग जो मास्क को लगाना जरुरी नहीं समझते और सोचते है कि उन्हे कोरोना नहीं होगा। उनके कारण ही यह बीमारी फैल जाती है। मास्क पहनो अभियान मे साथी हाथ बढ़ाना के अमित मान और गौरव गुप्ता आदि के साथ स्थानीय पुलिस और गौर संस सिक्योरिटी के एसओ अनिल शर्मा और अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.