सामाजिक संस्था ने इस अंदाज में मनाया पृथ्वी दिवस, बच्चों को पढ़ाया धरती को बचाने का पाठ

ग्रेटर नोएडा वेस्ट : सामाजिक संस्था ने इस अंदाज में मनाया पृथ्वी दिवस, बच्चों को पढ़ाया धरती को बचाने का पाठ

सामाजिक संस्था ने इस अंदाज में मनाया पृथ्वी दिवस, बच्चों को पढ़ाया धरती को बचाने का पाठ

Tricity Today | गरीब बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया

Greater Noida West : सामाजिक संस्था ईएमसीटी के सदस्यों ने गरीब बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। ईएमसीटी के सदस्यों ने बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करके पृथ्वी दिवस मनाया है। ईएमसीटी के स्वचालित स्कूल लेबर बच्चों को पढ़ाने वाली शिक्षिका सरिता सिंह ने बताया कि हमने अपनी कक्षा में बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता के लिए पृथ्वी दिवस मनाया है। बच्चों ने पृथ्वी के संरक्षण पर सुंदर चित्रकारी की। साथ ही साथ बच्चों ने पौधा रोपण भी किया, जिसमें ज्यादातर बच्चों ने प्रतिभाग लिया। 

ईएमसीटी की संस्थापक रश्मि पाण्डेय ने बताया कि विश्व पृथ्वी दिवस मनाने के पीछे यह कारण है कि लोग पर्यावरण के महत्व को समझें और धरती बचाने के लिए जरूरी कदम उठाए। इस दिन को इंटरनेशनल मदर अर्थ डे के रूप में भी जाना जाता है। धरती को हमारी मां स्वरूप माना जाता है। इसी लिए हम बच्चों को आगे पर्यावरण सुरक्षित करने के लिए शिक्षित करते है। हमें अपने प्राकृतिक संसाधनों का महत्व समझना चाहिए और उन्हें सुरक्षित रखना चाहिए। ताकि भविष्य में संसाधनो की कमी की वजह से जीवन मुश्किल में ना पड़ जाए। इस दौरान सरिता सिंह, गौरव चौधरी, राहुल कुमार और सुनील कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.