समाजसेवी संस्था ने जरूरतमंदों को कंबल किए वितरित, मदरलैंड अस्पताल कर रहा सहयोग

Greater Noida West : समाजसेवी संस्था ने जरूरतमंदों को कंबल किए वितरित, मदरलैंड अस्पताल कर रहा सहयोग

समाजसेवी संस्था ने जरूरतमंदों को कंबल किए वितरित, मदरलैंड अस्पताल कर रहा सहयोग

Tricity Today | कंबल वितरित

Greater Noida West : शहर में लगातार ठंड के वजह से तापमान में गिरावट आ रही है। ऐसे में सड़कों पर रह रहे बेघरों को इथोमार्ट चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गर्म कपड़े और कंबल वितरित करवाया जा रहा है। संस्था द्वारा दूसरे चरण में मदरलैंड अस्पताल के सहयोग से ज्ञानशाला और झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लगभग 100 से अधिक मजदूर के परिवारों को कंबल वितरित किए गए हैं। यह कंबल वितरित का आयोजन ग्रेटर नोएडा वेस्ट के टेक्ज़ोन 4 क्षेत्र में किया गया।
 
इस दौरान संस्था की संस्थापक रश्मि पांडेय ने बताया कि नोएडा-एनसीआर में बीते कुछ दिनों से अधिक ठंड पड़ रही है।  संस्था द्वारा जगह-जगह गर्म कपड़े वितरित करवाए जा रहे हैं। मदरलैंड अस्पताल द्वारा संस्था को मदद की दी गई है। उन्होंने शहर वासियों से अपील की है कि अपने घर के आस-पास ठंड से जूझ रहे लोगों की मदद करें।

मदरलैंड अस्पताल में मदद करने का दिया आश्वासन
मदरलैंड अस्पताल के निदेशक डॉ.बबित कुमार ने ईएमसीटी संस्था के प्रयासों की सराहना की और संस्था के सामाजिक कार्यों में हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। मदरलैंड हॉस्पिटल से मार्केटिंग हेड धर्मेंद्र कौशिक, नीरज चौधरी, ईएमसीटी संस्था से अमित गिरी, मास्टर संजीव, गौरव, राहुल आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.