सुपरटेक इको विलेज वन में भव्य मनाई गई महाशिवरात्रि, खेली अबीर की होली

Maha Shivratri 2023 : सुपरटेक इको विलेज वन में भव्य मनाई गई महाशिवरात्रि, खेली अबीर की होली

सुपरटेक इको विलेज वन में भव्य मनाई गई महाशिवरात्रि, खेली अबीर की होली

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इस सोसायटी ने निकाली शिव बारात

Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी सुपरटेक ईकोविलेज-1 में महाशिवरात्रि  पर्व धूमधाम से मनाया गया। ब्रह्म मुहूर्त में शिव जी भगवान का रुद्राभिषेक किया गया, भक्तों का तांता सुबह 4 बजे ही शिव मंदिर में उमड़ पड़ा।  हर कोई हर हर महादेव का जयघोष कर रहा था। शिवभक्तों ने सुबह से ही लाइन लगानी शुरू कर दी और भोलेनाथ पर बिल्वपत्र, जल, भांग, धतूरा चढ़ाने के लिए अपनी बारी की प्रतीक्षा करने लगे। हर  हर महादेव और ॐ नमः शिवाय का जयघोष ने माहौल को शिवमय कर दिया। 

सुबह 7 बजे से शुरू हुआ शिव जी का जलाभिषेक और पूजा अर्चना का दौर 
सुबह से आये भक्तों ने अपने महादेव का रुद्राभिषेक करने के बाद उनको दही, पंचामृत, जल, गन्ने का रस, दही की छाछ, कच्चा दूध, केले का मिल्कशेक, अलग अलग प्रकार के फलों के रस से महादेव को स्नान करवाया और शुद्ध जल चढ़ाया साथ ही बिल्वपत्र, भांग, धतूरा, पुष्प भी चढ़ाये और मनोकामना मांगी।  

महिलाओं ने की विशेष पूजा 
सुपरटेक इको विलेज वन की महिलाओं ने भव्य पूजन किया।  उन्होंने भजन कीर्तन किया, ब्याह वाले गीत गाये साथ ही एक दुसरे के गालों पर हल्दी लगायी। महिलाओं ने शिव पार्वती जी के गठजोड़ा बनाया, हाथो में मेहंदी लगायी और अपने दांपत्य जीवन की मंगल कामना के लिए भगवान शिवजी की आरती गाई। रंजना सूरी भारद्वाज जो कश्मीरी ब्राह्मण है ने बताया कि हमारे यहां आज बहुत खास पूजा होती है और हम शिवजी का विशेष श्रृंगार करते है, बढ़िया फीस्ट बनाते है। बटुक पूजा करते है और बच्चो को अगले दिन हेराथ खर्च देते है।  

बुजुर्गो के लिए थी स्पेशल एंट्री 
लम्बी लाइन देख कोई बुजुर्ग हताश और निराश न लौटे, इसके लिए विशेष इंतजाम थे।  जब बुजुर्ग अमिता शर्मा हाथ में बड़े थाल लेकर वहां पहुंची, तो भीड़ और लंबी लाइन देख परेशान होकर लौटने लगी तो शिव मंदिर के कार्यकर्त्ता आगे आये और बताया के बुजुर्गो के लिए कोई लाइन नहीं नहीं आप बगल के गेट से चले जाइये।  अमिता शर्मा जो कुछ देर पहले डर रही थी, वो शिवजी का पूजन करके बहुत सुकून से बाहर निकली।  उन्होंने सभी को बहुत आभार प्रकट किया। 


संध्या में निकली शिवजी की बारात 
संध्या की बेला में शिवजी की बारात निकाली गई जिसमे हर उम्र के निवासी झूमे, नाचे और गाते हुए हर हर महादेव का उद्घोष करते हुए आगे बड़े। साथ ही भक्तों ने अबीर और फूलों की होली भी खेली। हर टॉवर के नीचे बारात का स्वागत पुष्पवर्षा से किया गया, साथ ही अंगूर, सेब, भांग, लस्सी, शर्बत से स्वागत किया गया। निवासियों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बधाइयां दी हैं।

रात्रि में जागरण में दिखा भक्तों का जोश 
शिव बारात के बाद 8 बजे से रात 2 बजे तक महादेव के लिए भव्य जागरण हुआ।  जिसमे यूपी के अलग अलग कोने से विशेष गायको को आमंत्रिक किया गया था।  शिवजी के भजनों पर सब भावविभोर होगये और पूरी रात शिवजी के गुणगान करते रहे। जागरण के बाद प्रसाद वितरित किया गया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.