माता के जयकारे से बदली हाई राइज सोसाइटियों की आबोहवा, भक्तिमय हुआ माहौल

ग्रेटर नोएडा वेस्ट : माता के जयकारे से बदली हाई राइज सोसाइटियों की आबोहवा, भक्तिमय हुआ माहौल

माता के जयकारे से बदली हाई राइज सोसाइटियों की आबोहवा, भक्तिमय हुआ माहौल

Tricity Today | शांति हवन पाठ

Greater Noida West : नवरात्रि के पवित्र त्योहार के दौरान पूरा ग्रेटर नोएडा वेस्ट भक्तिमय है। सभी सोसाइटी में नवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। चेरी काउंटी में सोसाइटी के सभी निवासियों ने सुबह 10:00 बजे शांति हवन पाठ किया। सभी ने चेरी परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। मंत्रोच्चार से पूरा चेरी काउंटी प्रांगण प्रफुल्लित और आनंदित हो गया। 

निवासियों का मानना था कि कुछ समय से सोसाइटी में कुछ अप्रिय घटनाएं घट रही थीं। इसलिए यह आयोजन आवश्यक माना जा रहा था। साथ ही शाम को मां भगवती की चौकी का महाआयोजन भी किया गया। इसमें सभी निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भाव विभोर होकर मां अम्बे की स्तुति की। मां के जयकारों से चेरी काउंटी गुंजायमान रहा। 

पंचशील ग्रीन में हुआ आयोजन
पंचशील ग्रीन नवरात्रा सेवक दल द्वारा आयोजित छठवां विशाल नवरात्र महोत्सव 2021 किया जा रहा है। तीसरे दिन मां जगत जननी की आरती भजन-कीर्तन संध्या के उपरांत डांडिया उत्सव का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इसमें कोविड-19 गाइडलाइन का पालन किया गया। परिजनों ने प्रांगड में कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जबकि परिवार के सदस्यों ने घर की बालकनी से उनका साथ दिया। 

पंचशील ग्रीन के निवासी त्योहार की महत्ता और कोविड-19 की गंभीरता दोनों को समझते हैं। इस कार्यक्रम का सफलता पूर्वक संचालन नवरात्र सेवक दल कर रहा है। इसमें मनीष कुमार अवस्थी, पूर्ति अवस्थी, सुनैना, मधु, रेखा, मीना, तारा, तन्वी पचोरी, नीलेश, सूर्यकांत, गजेंद्र भाटी, रामाशीष यादव, शोभित जैन ने भरपूर सहयोग दिया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.