एक बेटे को मुखाग्नि देकर आए तो दूसरे बेटे का शव तैयार, सदमे में पिता

Greater Noida West : एक बेटे को मुखाग्नि देकर आए तो दूसरे बेटे का शव तैयार, सदमे में पिता

एक बेटे को मुखाग्नि देकर आए तो दूसरे बेटे का शव तैयार, सदमे में पिता

Google Image | एक बेटे को मुखाग्नि देकर लौटे दूसरे बेटे की भी मौत सदमे में पिता

नियति का खेल देखिए काल की निष्ठुरता भी और अंतिम सत्य मृत्यु की अटलता भी। समय कैसा भी हो स्थितियां कैसी हों इसका कोई अर्थ नहीं। सांसों की गिनती तो पहले से ही तय होती है। कलेजे को कंपा देने वाली एक घटना ग्रेटर नोएडा वेस्ट के जलालपुर गांव मे देखने को मिली। वहाँ एक बेटे को मुखाग्नि देकर लौटे पिता ने अपने सपने मे भी नही सोचा होगा कि थोड़ी देर बाद उन्हें दूसरे बेटे को भी कंधा देना होगा।सोच कर ही शरीर कांप जाता है।अब दो जवान बेटो की मौत के बाद पिता सदमे में है।और माँ बार बार बेहोश हो रही है। रिश्तेदारो का रो रो कर बुरा हाल है। कोरोना संक्रमण ने दोनों की जान ले ली।

ग्रेनो वेस्ट के जलालपुर गांव मे रविवार को ये घटना हुई। वहाँ रहने वाले निवासी अतर सिंह के बेटे पंकज की अचानक मौत हो गई। बेटे को मुखाग्नि देकर घर पहुंचे ही थे कि दूसरे बेटे दीपक ने दम तोड़ दिया। वहाँ गांव वालों ने बताया कि पिछले 10 दिनों में गांव मे 6 महिलाओ समेत 18 लोगो की मौत हो चुकी है।

28 अप्रैल को ये मौतों का सिलसिला शुरू हुआ था जो अब तक जारी है। गांव निवासी अनिल नगर ने बताया कि उनके परिवार मे उनके चाचा ऋषि नागर की भी अचानक देहांत हो गया। उसी दिन उनके बेटे का भी देहांत हो गया। उन्होंने बताया कि ज्यादातर लोगों की मौत घरो मे हुई है। गांव वालों के मुताबिक सभी को पहले बुखार आया और ऑक्सीजन लेवल घटता चला गया। लगातार गांव मे हो रही मौतों से गांव वाले दहशत में है। उनका कहना है गांव मे ऐसा कोई घर नही बचा है जिसमे चारपाई ना बीछी हो। एक दर्जन से अधिक लोग अभी भी हॉस्पिटल मे भर्ती है। लेकिन प्रशासन वहाँ कोई मदद नही भेज रही है। कोई बड़े अधिकारी ने वहाँ जा कर हाल भी नही लिया कोरोना के कारण गांव मे हर कोई खौफ मे और डरा हुआ है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.