फैक्ट्री पर बोला धावा, कीमती सामान के साथ चोरी कर ले गए कार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चोरों का आतंक : फैक्ट्री पर बोला धावा, कीमती सामान के साथ चोरी कर ले गए कार

फैक्ट्री पर बोला धावा, कीमती सामान के साथ चोरी कर ले गए कार

AI Generated | Symbolic Image

Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चोरों का आतंक बरकरार है। इस बार चोर चिपयाना गांव के पास स्थित एक फैक्ट्री से सामान और एक ईको कार चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित फैक्ट्री मालिक ने घटना की शिकायत थाना बिसरख पुलिस से की है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

जानिए पूरा मामला 
जानकारी के मुताबिक चिपयाना गांव के पास स्थित एक कॉलोनी में रहने वाले उपेंद्र ने पुलिस से शिकायत की है। उपेंद्र ने पुलिस को बताया कि उनके घर के पास ही रसोई का सामान बनाने की फैक्ट्री है। पीड़ित का आरोप है कि शुक्रवार रात कुछ चोरों ने फैक्ट्री में धावा बोल दिया। चोरों ने फैक्ट्री से कुछ सामान और अंदर खड़ी ईको कार चोरी कर ली। सुबह जब पीड़ित फैक्ट्री पहुंचा तो उसे चोरी की जानकारी हुई। पुलिस से शिकायत की गई।

पुलिस का दावा, जल्द होगा खुलासा 
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि फैक्ट्री मालिक की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

Copyright © 2024 - 2025 Tricity. All Rights Reserved.