घरेलू सहायिकाओं को निशुल्क टीका लगवाएगा यह ग्रुप, उड़ान टीम पहुंचा रही सांसें

ग्रेटर नोएडा वेस्ट : घरेलू सहायिकाओं को निशुल्क टीका लगवाएगा यह ग्रुप, उड़ान टीम पहुंचा रही सांसें

घरेलू सहायिकाओं को निशुल्क टीका लगवाएगा यह ग्रुप, उड़ान टीम पहुंचा रही सांसें

Google Image | घरेलू सहायिकाओं को निशुल्क टीका लगवाएगा यह ग्रुप

कोरोना महामारी के दौर में लोग एक दूसरे की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के कोविड हेल्पिंग हैंड बडी ग्रुप ने नई पहल शुरू की है। घरों में काम करने वाली सहायिकाओं को निशुल्क टीका लगवाने का फैसला लिया है। अब तक 25 घरेलू सहायकों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। इन सभी को निजी अस्पताल के जरिए टीका लगवाया जाएगा और खर्च यह ग्रुप उठाएगा।

कोरोना महामारी में ग्रेटर नोएडा वेस्ट के कोविड हेल्पिंग हैंड बडी ग्रुप पीड़ितों की मदद के लिए काम कर रहा है। पहले ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराए। इसके बाद दवा बैंक शुरू किया। वैक्सीनेशन के लिए स्लॉट बुकिंग कराई और वरिष्ठ नागरिकों को टीकाकरण केंद्र तक ले गए। अब ग्रुप के सदस्यों ने घरेलू सहायकों को निशुल्क टीका लगवाने का फैसला किया है। ग्रुप के अगुआ मंजुल यादव ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में काम करने वाली सभी घरेलू सहायिकाओं को टीका लगवाने का फैसला लिया गया है। 

अब तक 25 घरेलू सहायिकाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन
इसके लिए उनका रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद निजी अस्पताल से इन्हें टीका लगवाया जाएगा। इसमें आने वाला सारा खर्च ग्रुप उठाएगा। अब तक 25 घरेलू सहायिकाओं ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। मंजुल ने बताया कि ग्रुप के सभी सदस्य मिलकर पैसा एकत्र कर रहे हैं। इस पैसे से घरेलू सहायिकाओं को टीका लगवाया जाएगा। इसके अलावा इस ग्रुप ने घरों को सेनिटाइज करने की योजना भी शुरू की है। इसके तहत ग्रुप सैनिटाइजिंग मशीन और दवा उपलब्ध कराता है। लोग यहां से यहां से मशीन और दवा ले जाकर अपने घर को सेनेटाइज कर सकते हैं।

लोगों के लिए उड़ान टीम बनी संजीवनी
ग्रेटर नोएडा। कोरोना महामारी से निपटने के लिए ग्रेनो वेस्ट की महागुन माइवुडस सोसाइटी के निवासियों के लिए आगे बढ़कर काम किया है। सोसाइटी की उड़ान जन कल्यान ग्रुप के लोगों ने 250 कोविड पॉजिटिव मरीजों की मदद की। उड़ान टीम के सदस्यों ने अप्रैल से अलग-अलग टीमें बना कर कोरोना पॉजिटिव हुए लोगों तक सभी संभव सहायता उनके घर तक पहुंचाई। नेब्युलिज़ेर मशीन, ऑक्सीमीटर, ऑक्सीजन सिलिंडर, ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर आदि को जरूरतमंदों तक पहुंचाया। 

आइसोलेशन सेंटर तैयार करवाया
जरूरत पड़ने पर सदस्यों ने कंसंट्रेटर किराये पर लेकर मरीजों तक पहुंचाए। उड़ान टीम ने 11 मई को जिलाधिकारी से सहमति लेकर क्लब हाउस में 5 बिस्तर वाला आइसोलेशन सेंटर तैयार करवाया। इसमें सभी जरूरी सुविधाएं हैं। टीम ने 250 से अधिक कोरोना पॉजिटिव लोगों की मदद की। टीम ने वैक्सीनेशन कराने के लिए निजी अस्पताल के साथ मिलकर शिविर लगवाया और इसमें 250 लोगों ने टीका लगवाया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.