ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, शहर में बढ़ती दुर्घटनाओं से लोग परेशान

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सड़क हादसा ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, शहर में बढ़ती दुर्घटनाओं से लोग परेशान

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, शहर में बढ़ती दुर्घटनाओं से लोग परेशान

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सोमवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। दो लोगों को अज्ञात वाहनों ने टक्कर मार दी है, जबकि तीसरे हादसे में युवक की कार खम्भे से टकरा गई। इस हादसे में उसकी जान चली गई है।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया, ''थाना बिसरख क्षेत्र में अजनारा होम्स सोसायटी के पास गाजियाबाद के रहने वाले आदित्य गर्ग (33 वर्ष) की कार बिजली के खंभे से टकरा गई। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है।

उन्होंने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र में ही गौर सिटी के पास एक ट्रक ने साइकिल से जा रहे सुंदरलाल तिवारी को टक्कर मार दी। इस घटना में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में जितेंद्र पुत्र हीरालाल की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस का कहना है कि तीनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर ली गई हैं। जिम्मेदार वाहन चालकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। दूसरी ओर ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासी यहां बढ़ते सड़क हादसों से परेशान हैं। लोगों का कहना है कि शहर में वाहन बेतरतीब दौड़ते हैं। जिससे लोगों की जान जा रही हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.