ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चारों तरफ लगा जाम, सैकड़ों वाहन फंसे

Traffic Alert : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चारों तरफ लगा जाम, सैकड़ों वाहन फंसे

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चारों तरफ लगा जाम, सैकड़ों वाहन फंसे

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लगा जाम

Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में इस समय भीषण जाम लगा हुआ है। जाम में सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं। नोएडा से आते वक्त चार मूर्ति गोल चक्कर पर वाहनों का दबाव काफी ज्यादा है। वहीं दूसरी तरफ एक मूर्ति गोल चक्कर पर भी जाम की स्थिति ज्यादा है। मौके पर ट्रैफिक पुलिस की जवान तनात है, लेकिन उसके बावजूद भी यातायात सामान्य नहीं हो पा रहा है।

लोग काफी समय से जाम में फंसे
एक मूर्ति गोल चक्कर पर जाम में फंसी विशाखा तोमर का कहना है कि एक मूर्ति गोल चक्कर पर काफी समय से जाम लगा हुआ है। वह परी चौक से ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित चिपयाना की तरफ कैब के माध्यम से जा रही हैं, लेकिन एक मूर्ति गोल चक्कर पर वाहनों का दवाब अधिक होने की वजह से वह जाम में फंसी हुई है। विशाखा तोमर का कहना है कि अधिकतर उनको परी चौक से चिपयाना जाने के लिए जाम का सामना करना पड़ता है। 

यहां पर भी लगा जाम
वहीं, दूसरी तरफ नोएडा एक्सप्रेसवे पर स्थित दलित प्रेरणा स्थल के सामने भी वाहनों का दवाब अधिक है। जिसकी वजह से काफी धीमी गति से ट्रैफिक चल रहा है। इसी तरीके से सेक्टर-5 में भी वाहनों का दवाब अधिक है। नोएडा पृथला गोल चक्कर से ग्रेटर नोएडा वेस्ट की तरफ जाने वाले मार्ग पर भी जाम से बुरा हाल है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.