मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग व्यक्ति को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, हालत नाजुक

ग्रेटर नोएडा वेस्ट : मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग व्यक्ति को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, हालत नाजुक

मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग व्यक्ति को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, हालत नाजुक

Tricity Today | घायल बुजुर्ग व्यक्ति

Greater Noida West : शुक्रवार की सुबह ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक ट्रक ने बुजुर्ग व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिसमें बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनको इलाज के लिए ग्रेटर नोएडा वेस्ट के ही यथार्थ अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। जहां पर उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलने के बाद बिसरख पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रक चालक और वाहन को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने बुजुर्ग व्यक्ति के परिजनों को घटना की पूरी जानकारी दे दी है।

फ्रेंच अपार्टमेंट के निवासी है बुजुर्ग व्यक्ति
दरअसल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित फ्रेंच अपार्टमेंट हाउसिंग सोसायटी में 68 वर्ष के बीएस रत्नाकर अपने परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार की सुबह करीब 6:30 बजे रत्नाकर मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। उसी दौरान एक मूर्ति गोल चक्कर के पास एक अज्ञात ट्रक ने उनको पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। 

वाहन और चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया
बिसरख थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल रत्नाकर को इलाज के लिए ग्रेटर नोएडा वेस्ट के ही यथार्थ अस्पताल में एडमिट करवाया है। जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में बुजुर्ग व्यक्ति को टक्कर मारने वाले ट्रक और उसके चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.