शाफ्ट के भीतर 9वीं मंजिल से बेसमेंट में गिरे दो बच्चे, बिजली के तार ने बचाए प्राण

ग्रेटर नोएडा वेस्ट इको विलेज-2 हादसा : शाफ्ट के भीतर 9वीं मंजिल से बेसमेंट में गिरे दो बच्चे, बिजली के तार ने बचाए प्राण

शाफ्ट के भीतर 9वीं मंजिल से बेसमेंट में गिरे दो बच्चे, बिजली के तार ने बचाए प्राण

Tricity Today | शाफ्ट

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मंगलवार की देर शाम करीब 6:00 बजे एक बड़ा हादसा हुआ। कुछ बच्चे 9वीं मंजिल पर खेल रहे थे, उसी दौरान वहां पर एक खुले शाफ्ट में दो बच्चे गिर गए। दोनों बच्चे 9वीं मंजिल से सीधा बेसमेंट में आकर गिरे। फिलहाल दोनों बच्चों की हालत काफी नाजुक है। इनमें से एक बच्चा आईसीयू में पहुंच गया है। दोनों ही बच्चों के परिजनों काफी परेशान हैं। 

कैसे हुआ हादसा
दरअसल, सुपरटेक इको विलेज-2 हाउसिंग सोसायटी के बी-टावर की 9वीं मंजिल पर कुछ बच्चे खेल रहे थे। यह बच्चे गैलरी एरिया में खेल रहे थे। खेलते हुए 12 साल का सिद्धार्थ और 10 साल का राजे वहां पर मौजूद एक खुले शाफ्ट में गिर गया। उनके साथ अन्य बच्चे भी खेल रहे थे। जिन्होंने घटना के तुरंत बाद दोनों बच्चों के परिजनों को मामले की सूचना दी।

दोनों बच्चों की हालत नाजुक
सूचना मिलने के बाद पूरी सोसाइटी में हड़कंप मच गया। बेसमेंट से दोनों बच्चों को निकाल कर नोएडा के कैलाश अस्पताल में एडमिट करवाया है। जहां पर दोनों बच्चों की हालत काफी नाजुक बनी हुई है और एक बच्चे का इलाज आईसीयू में चल रहा है। दोनों बच्चों के सिर में गहरी चोट आई है। वहीं, एक बच्ची की रीड की हड्डी में गंभीर चोट आई है।

तार ने बचाई जान, पुलिस को नहीं दी कोई जानकारी
मिली जानकारी के मुताबिक शाफ्ट में कुछ तार लटके हुए हैं। जब दोनों बच्चे काफी तेजी के साथ नीचे की तरफ गिर आए थे तो उन्होंने लटके हुए तार को पकड़ने का प्रयास किया। बच्चे तार को तो नहीं पकड़ पाए, लेकिन जिस तेजी के साथ वह 9वीं मंजिल से बेसमेंट की तरफ गिर रहे थे। वह स्पीड कम हो गई और बच्चों की जान बच गई। अगर तार नहीं निकले होते तो जनहानि हो सकती थी। इस मामले में पुलिस का कहना है कि सोसाइटी या बच्चों के परिजनों द्वारा कोई भी शिकायत नहीं दी गई है। सोशल मीडिया पर मामला वायरल हुआ तो पुलिस के संज्ञान में आया। इसकी जानकारी देर रात को पुलिस को लगी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.