उत्तराखंड जन विकास समिति ने धूमधाम से मनाई होली

ग्रेटर नोएडा वेस्ट : उत्तराखंड जन विकास समिति ने धूमधाम से मनाई होली

उत्तराखंड जन विकास समिति ने धूमधाम से मनाई होली

Tricity Today | होली मिलन समारोह

Greater Noida West : दिल्ली एनसीआर में रहने वाले उत्तराखंड समाज के साथ उत्तराखंड जन विकास समिति ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। यह कार्यक्रम इरोज संपूर्णम ग्रीन बेल्ट सेक्टर-2 में किया गया। इस दौरान उत्तराखंड के सभी 13 जिलों का प्रतिनिधित्व करने वाले परिवारों ने ढोल, दमाऊ, मास्कबाज और अन्य संगीत पारंपरिक उपकरणों की थाप के साथ समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का आनंद लिया है।

होली मिलन समारोह
यूकेजेवीएस के अध्यक्ष देवेंद्र रावत ने कहा कि होली मिलन कार्यक्रम से ग्रेनो वेस्ट में रहने वाले सभी सोसाइटी के उत्तराखंडी परिवार आपस में मिले। जहां बड़ी धूमधाम से पारंपरिक उत्तराखंडी होली मनाई। ऐसे ही अपनी संस्कृति को आगे बढ़ते हुए अगले साल भी होली मिलन समारोह अधिक मनोरंजन और उत्साह के साथ आयोजित किया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.