जलाधिकार फाउंडेशन और चेरी काउंटी के निवासियों ने आयोजित किया खास कार्यक्रम, लोगों से की ये अपील

ग्रेटर नोएडा वेस्ट : जलाधिकार फाउंडेशन और चेरी काउंटी के निवासियों ने आयोजित किया खास कार्यक्रम, लोगों से की ये अपील

जलाधिकार फाउंडेशन और चेरी काउंटी के निवासियों ने आयोजित किया खास कार्यक्रम, लोगों से की ये अपील

Tricity Today | जलाधिकार फाउंडेशन और चेरी काउंटी के निवासियों ने आयोजित किया खास कार्यक्रम

Greater Noida West : आज, 10 अक्टूबर को सुहब 9 बजे जलाधिकार फाउंडेशन और चेरी काउंटी के निवासियों ने सोसाइटी के निकट स्थित तालाब में जल संरक्षण और जल वन्दन कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें ग्रेटर नोएडा वेस्ट की तमाम सोसाइटी से निवासियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सचिव कैलाश बोदुका ने जलाधिकार फाउंडेशन के क्रिया-कलापों एवं  लक्ष्यों के बारे में बताया। मुख्य अतिथि गोपाल कृष्ण जी अग्रवाल ने बताया कि जल एक प्राकृतिक साधन है। उसका व्यापार कभी भी नहीं होना चाहिए। 

उन्होंने लोगों से संकल्प भी दिलवाया कि हम कभी भी जल का दुरुपयोग नहीं करेंगे। जल को सदैव संरक्षित करेंगे। कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ. सुरेश नागर ने किया। कार्यक्रम में आये हुए लोगों में से अरविंद कुमार, प्रदीप बेदी और अन्य ने भी अपने सुझाव रखे। वीडी शर्मा ने जल संरक्षण पर कविता पाठ किया। अंत मे विधिवत जल का वन्दन एवं पूजन कार्यक्रम हुआ। वहां उपस्थित मेहमानों को प्रसाद वितरित किया गया। 

जल का व्यवसाय नहीं होना चाहिए
जलाधिकार फाउंडेशन का मानना है कि जल ही जीवन है। जल में भी जीवन है और जल वस्तु नहीं है। इसलिए इसका व्यापार नहीं होना चाहिए। संगठन के सहयोग से चेरी काउंटी के कुछ निवासियों ने यह ठाना कि सोसाइटी के पास स्थित तालाब में जल संरक्षण करना है। सबकी मेहनत से आज वही तालाब जल से सराबोर है। इस पहल को यादगार बनाने के लिए आज जल वन्दन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। 

ये लोग रहे उपस्थित
कार्यक्रम में राज कुमार, नितिन शर्मा, नेफोवा अध्यक्ष अभिषेक कुमार, भारतीय युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुमित बैसोया, हिमांशु खन्ना, सुनील सचदेव, ज्ञान सिंह, सजल गुप्ता, मनीष त्रिपाठी, नवल किशोर, हिमांशु सुखवाल, हरेंद्र सिंह राहुल गर्ग एवम चेरी के अनेक वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.