लड़की ने पुलिस से कहा- अंकल मम्मी ने मेरे पापा को मार डाला, लेकिन कारण बताने में आई शर्म

यूपी में हैरतअंगेज खबर : लड़की ने पुलिस से कहा- अंकल मम्मी ने मेरे पापा को मार डाला, लेकिन कारण बताने में आई शर्म

लड़की ने पुलिस से कहा- अंकल मम्मी ने मेरे पापा को मार डाला, लेकिन कारण बताने में आई शर्म

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। लखनऊ में पत्नी ने अपने पति की सिलबट्टे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पत्नी को अपने पति पर अप्राकृतिक संबंध का शक था। जिसको लेकर विवाद भी चल रहा था। इसी बात को लेकर पति और पत्नी में झगड़ा हुआ जिसके बाद पत्नी ने पति को मार डाला।

क्यों दिया वारदात को अंजाम 
सुरेंद्र शाह और उसकी पत्नी रेखा शाह के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था। विवाद की असली वजह पति का अप्राकृतिक संबंध बताया जा रहा है। जिसको लेकर पत्नी काफी परेशान थी और दोनों के बीच विवाद भी चलता रहता था। इंद्रानगर के वैशाली इंक्लेव में मंगलवार रात को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि पत्नी ने पति की सिलबट्टे से हमला कर हत्या कर दी।

बेटी ने दी पुलिस को सूचना
पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद मंगलवार को करीब 3 बजे सुरेंद्र शाह और रेखा शाह की बेटी पूजा शाह ने पुलिस को 112 पर फोन कर के हत्या की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहां पुलिस को खून से सना सिलबट्टा मिला। छानबीन करने के बाद पुलिस को पता चला कि पत्नी रेखा शाह ने ही अपने पति सुरेंद्र शाह की हत्या की है। पुलिस के मुताबिक बेटी पूजा शाह की तहरीर पर हत्या और साक्ष्य छिपाने की धारा में मुकदमा दर्ज करके और आरोपी पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.