स्कूटी सवार महिला और पुरुष ने किया किशोरी का अपहरण, पीड़ित पिता ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट : स्कूटी सवार महिला और पुरुष ने किया किशोरी का अपहरण, पीड़ित पिता ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार

स्कूटी सवार महिला और पुरुष ने किया किशोरी का अपहरण, पीड़ित पिता ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार

Google Images | Symbolic images

Greater Noida West : थाना बिसरख क्षेत्र के शाहबेरी गांव में स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के मुताबिक स्कूटी सवार एक अज्ञात महिला और पुरुष ने उनकी 14 वर्ष की बेटी का अपहरण कर लिया है। उन्होंने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने फोन करके उनकी बेटी को अगवा करने की सूचना दी है। ये लोग उसकी बेटी के साथ मारपीट कर रहे थे, जिसकी रोने चिल्लाने की आवाज आ रही थी। 

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि  एक व्यक्ति ने बीती रात को थाना बिसरख में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के मुताबिक बीते 21 मई की शाम 4:00 बजे के करीब एक स्कूटी पर सवार महिला और पुरुष ने उसकी 14 साल की बेटी को अगवा कर लिया है। 

उन्होंने बताया कि शाम 5 बजे के करीब अपहरणकर्ताओं ने उनको कॉल किया और कहा कि तुम्हारी लड़की मेरे कब्जे में है। पीड़ित के अनुसार फोन में पीछे से चिल्लाने और रोने की आवाज आ रही थी। आरोपियों ने फोन काट दिया। पीड़ित के अनुसार उनकी बेटी का अपहरण हुआ है। उन्हें आशंका है कि वे लोग उनकी बेटी की हत्या कर देंगे। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.