महिला ने बॉयफ्रेंड पर करवाई FIR, तीन साल तक लिव इन में रहने के बाद लगाए गंभीर आरोप

Greater Noida West : महिला ने बॉयफ्रेंड पर करवाई FIR, तीन साल तक लिव इन में रहने के बाद लगाए गंभीर आरोप

महिला ने बॉयफ्रेंड पर करवाई FIR, तीन साल तक लिव इन में रहने के बाद लगाए गंभीर आरोप

Tricity Today | Symbolic Photo

Greater Noida West : थाना बिसरख में एक 24 वर्षीय महिला ने अपने लिव इन रिलेशन पार्टनर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। महिला का कहना है कि पार्टनर ने उसके साथ बीच सड़क पर मारपीट की। इसके अलावा मोबाइल तोड़ने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

महिला से 8 लाख रुपए ले लिए
थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि एक महिला ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया है। रिपोर्ट के मुताबिक वह प्रवीन सिंह नामक युवक के साथ साढे तीन साल से रिलेशनशिप में है। उसने शादी का झांसा देकर उससे 8 लाख रुपए ले लिए है। 

बीच सड़क पर बॉयफ्रेंड ने पीटा
पीड़िता का आरोप है कि वह उसके साथ कई बार मारपीट कर चुका है। पीड़िता ने यह आरोप लगाया है कि 22 दिसंबर को प्रवीन ने एक स्कूल के सामने रोड पर सरेआम उसे पीटा और उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

महिला पहले से शादीशुदा
यह भी बताया जा रहा है कि महिला पहले से शादीशुदा है। महिला ने शादी के कुछ समय बाद ही अपने पति को छोड़ दिया था और प्रवीन सिंह के साथ रिलेशनशिप में रहने लगी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पैसे लेनदेन को लेकर विवाद हुआ और विवाद इतना बढ़ गया कि मुकदमे दर्ज करवाने तक की नौबत आ गई।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.