ओएसिस की महिलाएं करेंगी नवरात्रि में दुर्गा पूजा का आयोजन, डांडिया और गरबा के साथ किए जाएंगे यह कार्यक्रम

Greater Noida West : ओएसिस की महिलाएं करेंगी नवरात्रि में दुर्गा पूजा का आयोजन, डांडिया और गरबा के साथ किए जाएंगे यह कार्यक्रम

ओएसिस की महिलाएं करेंगी नवरात्रि में दुर्गा पूजा का आयोजन, डांडिया और गरबा के साथ किए जाएंगे यह कार्यक्रम

Tricity Today | ओएसिस की महिलाएं करेंगी नवरात्रि में दुर्गा पूजा का आयोजन

Greater Noida West News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ओएसिस वेनेशिया हाइट्स सूरजपुर साइट सी की महिलाएं ने इस बार भी नवरात्रि में दुर्गा पूजा का आयोजन करेगी। इस बार भी पिछले साल की तरह परंपरा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। इस दौरान 9 दिनों तक भव्य पूजा के अयोजन किया जाएगा। जिसके के लिए महिलाएं खास तैयारी कर रही है। सभी निवासीगढ़ पूजा में साथ मिलकर काम कर रहे हैं। सभी वरिष्ठ महिलाये  पूजा का मार्गदर्शन कर रही है। साथ ही इस साल भी डांडिया, ड्रामा, रामलीला और भंडारा का योजना किया जाएगा।

डांडिया और गरबा को लेकर सब में उत्सा
ओएसिस में पुरुषो में भी कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह है। सभी अपने परिवार की महिलाओ का भरपूर समर्थन कर रहे हैं। गृहिणियां, पुरुष और वरिष्ठ महिलाएं सभी नवरात्रि कार्यक्रम की तैयारी में व्यस्त हैं। कृष्ण लीला, राम लीला जैसे विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों के सांस्कृतिक विकास पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। महिलाएं इस बार डांडिया और गरबाको लेकर उत्साहित हैं। डांडिया और गरवा अभ्यास आजकल एक नियमित गतिविधि है। वहीं, दुसरी और जागरण व भंडारा जैसे  कार्याक्रामो में पुरुषों और वरिष्ठ सदस्यों का मुख्य योगदान हो रहा हैं।

कलश यात्रा के साथ होगी शुरुआत
कायाकर्म की शुरुआत कलश यात्रा के साथ होगी। 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक ओएसिस वेनेशिया हाइट्स सूरजपुर साइट सी नवरात्रि उत्सव मनाने की खुशी का अनुभव करने जा रहा है। पूरे नौ दिवसिये कार्यक्रम का आयोग ओएसिस महिला पूजा समिति द्वारा किया जा रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.