पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आज आएंगे 100 अफ्रीकी स्टूडेंट्स, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में होगा ठिकाना

Greater Noida : पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आज आएंगे 100 अफ्रीकी स्टूडेंट्स, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में होगा ठिकाना

पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आज आएंगे 100 अफ्रीकी स्टूडेंट्स, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में होगा ठिकाना

Tricity Today | गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय | File Photo

Greater Noida : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 25 नवंबर को ग्रेटर नोएडा में आने वाले हैं। दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में होने वाले हैकाथॉन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में अफ्रीकी देशों के विद्यार्थी भी मौजूद होंगे। मिली जानकारी के मुताबिक 22 अफ्रीकी देशों के 603 विद्यार्थी हैकाथॉन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसमें से 100 विद्यार्थी आज गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी पहुंच जाएंगे।

पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ होंगे शामिल
हैकाथॉन कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। इसके अलावा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान समेत 10 अफ्रीकी देशों के शिक्षा मंत्री भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। शुक्रवार को अफ्रीकी देशों के 100 छात्रों का जत्था ग्रेटर नोएडा पहुंच जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक यह सभी छात्र दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेंगे। वहां से पुलिस सुरक्षा के बीच इनको गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ले जाया जाएगा। 

पानीपत से कंबल और गद्दे मंगाए
विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी में ही इनके ठहरने की तैयारियां की गई है। छात्रों का आना शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि इन लोगों के रुकने की व्यवस्था जिला प्रशासन और प्राधिकरण के द्वारा की गई है। इसके अलावा अफ्रीकी छात्रों के ठहरने के लिए पानीपत से कंबल और गद्दे मंगाए गए हैं।

1700 लोगों के बैठने की व्यवस्था
जिस ऑडिटोरियम में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उसमें 1700 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इन सभी कार्यक्रमों में किसी भी तरीके की कमी ना आए, इसको लेकर जिला प्रशासन और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण तैयारियां कर रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.