घर बनाने की लगी होड़, एक प्लॉट खरीदने के 100 लोग लाइन में खड़े

यमुना प्राधिकरण की स्कीम हिट : घर बनाने की लगी होड़, एक प्लॉट खरीदने के 100 लोग लाइन में खड़े

घर बनाने की लगी होड़, एक प्लॉट खरीदने के 100 लोग लाइन में खड़े

Tricity Today | Yamuna Authority

Greater Noida News : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास घर बनाने के लिए यमुना विकास प्राधिकरण की आवासीय प्लॉट योजना में 17 दिनों के अंदर 37645 लोग आवेदन कर चुके हैं। इनमें 13 हजार 705 लोगों ने प्लॉट की कुल कीमत का दस प्रतिशत हिस्सा भी जमा करा दिया है। पांच अगस्त तक योजना के तहत आवेदन किए जा सकेंगे। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि एक लाख से अधिक लोग इस स्कीम में आवेदन कर सकते हैं।

हजारों लोगों ने पैसे भी जमा किए
मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ.अरुणवीर सिंह ने बताया कि पांच जुलाई को यमुना विकास प्राधिकरण के आवासीय सेक्टर 16, 18, 20 और 22डी में सात अलग अलग श्रेणियों में 361 भूखंडों पर योजना शुरू की थी। इसके तहत पांच अगस्त तक पंजीकरण किए जाने हैं। योजना को शुरु हुए अभी 17 दिन हुए हैं। अभी तक 37645 फॉर्म बिक चुके जबकि 13705 आवेदक पंजीकरण के दौरान जमा होने वाली 10 प्रतिशत राशि भी जमा कर चुके हैं। हर वर्ग के लिए 10 प्रतिशत राशि के अलग मापदंड तय किए गए हैं। 

20 सितंबर को होगा ड्रा
प्राधिकरण का आईसीआईसीआई बैंक के साथ समझौता हुआ है। यदि फिलहाल किसी के पास रजिस्ट्रेशन राशि के लिए पैसे नहीं हैं तो वह बैंक से लोन ले सकता हैं जो उन्हें किश्तों में चुकाने होंगे। योजना के तहत एक लाख आवेदन आने की संभावना है। 20 सितंबर को योजना के तहत ड्रा किया जाएगा। 

अब तक विभिन्न श्रेणी के प्लॉटों पर हुए आवेदन
क्षेत्रफल            आवेदन           जमा राशि 
120 वर्गमीटर        4310        129 करोड़ 
162 वर्गमीटर        3031        123 करोड़ 
200 वर्गमीटर        179          9 करोड़ 
300 वर्गमीटर        3849        251 करोड़ 
500 वर्गमीटर       415           53 करोड़ 
1000 वर्गमीटर       116         30 करोड़ 
4000 वर्गमीटर        10          10 करोड़

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.