यमुना प्राधिकरण में तैनात 11 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव हुए

BIG BREAKING: यमुना प्राधिकरण में तैनात 11 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव हुए

यमुना प्राधिकरण में तैनात 11 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव हुए

Tricity Today | Yamuna Authority

यमुना प्राधिकरण में तैनात 11 कर्मचारियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।गुरुवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में कोरोना जांच के लिए शिविर लगाया गया था। जिसमें यमुना प्राधिकरण में तैनात 11 कर्मचारियों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट आने के बाद सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह ने लोगों से दफ्तर कम से कम आने की अपील की है। इससे पहले बुधवार को ओएसडी सदानंद गुप्ता कोरोना संक्रमित हो गए थे।

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह भी हुए कोरोना पॉजिटिव
जेवर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह भी कोरोनावायरस की चपेट में आ गए हैं। धीरेंद्र सिंह ने खुद को अपने फार्म हाउस पर आइसोलेट कर लिया है। धीरेंद्र सिंह ने अब से थोड़ी देर पहले एक ट्वीट किया। उन्होंने बताया कि वह कई दिन से थकान महसूस कर रहे थे। हल्का बुखार भी था। डॉक्टरों ने कोरोना के सामान्य लक्षण बताए थे। टेस्ट करवाया गया। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

आज की रिपोर्ट
जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि गुरुवार की शाम तक जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित 489 नए मरीज पाए गए हैं। जिसके बाद यहां के विभिन्न अस्पतालों में 2,334 मरीजों का उपचार चल रहा है। अब तक जनपद में 26,496 मरीज उपचार के दौरान ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि 28,928 मरीज अब तक जिले में कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में अब तक कोविड-19 के संक्रमण की वजह से 98 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस के संक्रमण में तेजी आई है। 

नाइट कर्फ्यू लागू 
गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से हाईअलर्ट जारी किया गया है। पुलिस ने कहा है कि जिले के सभी लोग रात 8:00 बजे से पहले अपने जरूरी काम निपटाकर घर पहुंच जाएं। रात 8:00 बजे से अगली सुबह 7:00 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। इस दौरान बिना वजह सड़कों पर मिलने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.