3 साल में गायब हुईं 13 लाख लड़कियां और महिला, दिल्ली-एनसीआर का आंकड़ा 84 हजार, नोएडा में...

दिल को झंझोड़ देने वाली खबर : 3 साल में गायब हुईं 13 लाख लड़कियां और महिला, दिल्ली-एनसीआर का आंकड़ा 84 हजार, नोएडा में...

3 साल में गायब हुईं 13 लाख लड़कियां और महिला, दिल्ली-एनसीआर का आंकड़ा 84 हजार, नोएडा में...

Tricity Today | Symbolic Photo

Greater Noida Desk : गौतमबुद्ध नगर से एक 12 साल की लड़की 29 जून 2023 से लापता था। अभी तक लड़की को पुलिस ढूंढ नहीं पाई है। इस मामले में पीड़ित के चाचा ने बताया, "हमारे केस की जांच सेक्टर-78 चौकी इंचार्ज मनोज यादव कर रहे है। मनोज यादव का भी यही कहना है कि हमारी भतीजी को एक लड़का लेकर गया है। उस लड़के की लोकेशन पंजाब के दरियापुर में है, लेकिन अभी तक पुलिस उनकी भतीजा को लेकर नहीं आई है।" ऐसे ना जाने कितने मामले नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आते हैं। उसके बावजूद भी कई सालों तक कुछ पता नहीं चलता।

तीन सालों में 13,13,000 लड़कियां और महिलाएं गायब
आपको जानकर हैरानी होगी कि पूरे भारत में वर्ष 2019 से लेकर 2021 तक 13,13,000 लड़कियां और महिलाएं गायब हुई है। जिनमें से 84,000 केवल दिल्ली एनसीआर से गायब हुई हैं। यह अपने आप में एक बहुत बड़ा मामला है। रिपोर्ट की माने तो यह आंकड़ा उन लड़कियों और महिलाओं का है, जिनके परिजनों ने कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत करवाया है। काफी मामले में तो शिकायत भी दर्ज नहीं होती है या फिर परिजन पुलिस के पास नहीं जाते है।

दिल्ली में 80% मामले ऐसे
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में 80% मामले बहला-फुसलाकर ले जाना, प्रेम-प्रसंग, घर से नाराज होकर लड़कियों का जाना, आर्थिक तंगी और शिक्षा की वजह से लड़कियां गायब हुई है। इनमें से काफी मामले आगे चलकर हत्या और रेप जैसे संगीत अपराधों में बदल जाते हैं। जानकारी के मुताबिक 70% मामले विवाहित महिलाओं के हैं।

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो ने जारी किए रिकॉर्ड
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने संसद में पिछले सप्ताह आंकड़ों पेश किए हैं। जिनके अनुसार भारत से 2019 से 2021 के बीच 18 साल से अधिक उम्र की 10,61,648 लड़कियां गायब हुईं। इसके अलावा इसी अवधि में भारत से 18 साल की 2,51,430 लड़कियां लापता हुईं हैं। इन आंकड़ों को राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने जारी किया है। संसद ने जो आंकड़े पेश किए हैं, उनके अनुसार मध्य प्रदेश से इस अवधि के बीच 1,60,180 महिलाएं और 38,234 लड़कियां गायब हुईं। 

दिल्ली में 61,054 महिलाएं और 22,919 लड़कियां लापता 
पश्चिम बंगाल से 1,56,905 महिलाएं और 36,606 लड़कियां गायब हुईं। महाराष्ट्र से 1,78,400 महिलाएं और 13,033 लड़कियां गायब हुई हैं। ओडिशा से इसी अवधि के दौरान 70,222 महिलाएं और 16,649 लड़कियां गायब हुई। छत्तीसगढ़ से 49,116 महिलाएं और 10,187 लड़कियां लापता हुईं है। दिल्ली से 61,054 महिलाएं और 22,919 लड़कियां लापता हुईं हैं। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में इन्हीं सालों में 8,617 महिलाएं और 1,148 लड़कियां लापता हुई हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.