ग्रेटर नोएडा और मुरादनगर ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर 29 गाड़ियों की भिड़त, 14 घायल और एक की मौत

कोहरे का कहर : ग्रेटर नोएडा और मुरादनगर ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर 29 गाड़ियों की भिड़त, 14 घायल और एक की मौत

ग्रेटर नोएडा और मुरादनगर ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर 29 गाड़ियों की भिड़त, 14 घायल और एक की मौत

Google Image | File Photo

कोहरे के कारण शनिवार की सुबह ग्रेटर नोएडा ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हुआ है। ग्रेटर नोएडा ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर कोहरे के कारण 9 गाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई है। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं। जिनको इलाज के लिए अस्पताल एडमिट करवाया गया है। 

गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार की सुबह कासना थाना क्षेत्र के अंतर्गत पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर घना कोहरा होने के कारण 9 गाड़ियां आपस में भीड़ गई। जिसमें चार लोगों को मामूली चोट आई है। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर कार्रवाई करते हुए घायल लोगों को अस्पताल में एडमिट करवा रहे हैं। पुलिस टीम ने क्रेन की मदद से सभी दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को हाईवे किनारे किया है। यातायात व्यवस्था सुचारु रुप से चालू हो गई है।

इसके अलावा मुरादनगर के पास ईस्टर्न पेरीफेरल पर कोहरे के कारण 20 गाड़ियां आपस में टकराई है। इस हादसे में 10 लोग को घायल हो गए है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.