14 साल की लड़की घर से गायब, साथ में माता-पिता को लगाया लाखों रुपये का चूना

ग्रेटर नोएडा में एक मामला ऐसा भी : 14 साल की लड़की घर से गायब, साथ में माता-पिता को लगाया लाखों रुपये का चूना

14 साल की लड़की घर से गायब, साथ में माता-पिता को लगाया लाखों रुपये का चूना

Google Photo | प्रतीकात्मक फोटो

Greater Noida News : थाना दादरी क्षेत्र के एक गांव में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 14 वर्षीय किशोरी घर से लापता हो गई है। आश्चर्यजनक बात यह है कि वह घर से लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लेकर गई है। घटना से परिवार में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लाखों रुपये का माल लेकर घर से गायब 
थाना दादरी प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि कस्बा दादरी निवासी एक महिला ने बुधवार रात करीब 10 बजे थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसकी रिपोर्ट के मुताबिक, उसकी 14 वर्षीय बेटी 16 अप्रैल से लापता है। महिला ने बताया कि उसकी बेटी घर से 53 हजार रुपये नकद, पांच सोने की अंगूठियां, दो जोड़ी सोने के झुमके, सोने के कुंडल, 500 ग्राम चांदी की पेटी और पायल, एक सोने की चेन और चार सोने की चूड़ियां लेकर गई है।

जांच में जुटी पुलिस
पीड़िता महिला का आशंका है कि किसी ने उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अगवा किया है। वह काफी परेशान है क्योंकि उसकी बेटी और घर की कीमती संपत्ति लापता है। थानाध्यक्ष ने बताया कि किशोरी की तलाश के लिए पुलिस की तीन टीमें बनाई गई हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा। पुलिस किशोरी की सुरक्षित बरामदगी और घटना के पीछे के कारणों की जांच में जुटी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.