गौतमबुद्ध नगर में 1472 और यूपी में 50 हजार से भी कम एक्टिव मामले, मौत का आंकड़ा 20 हजार के पार

COVID-19 UPDATE : गौतमबुद्ध नगर में 1472 और यूपी में 50 हजार से भी कम एक्टिव मामले, मौत का आंकड़ा 20 हजार के पार

गौतमबुद्ध नगर में 1472 और यूपी में 50 हजार से भी कम एक्टिव मामले, मौत का आंकड़ा 20 हजार के पार

Google Image | Symbolic Photo

Greater Noida : कोरोना का दंश झेल रहे गौतमबुद्ध नगर में हालात दिनों-दिन सुधर रहे हैं। शनिवार की शाम को जारी रिपोर्ट के मुताबिक आज जनपद में वायरस संक्रमण के 127 नए मामले सामने आए हैं। जबकि पिछले 24 घंटे में करीब इससे दोगुने 471 मरीज ठीक होने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज होकर घर लौट गए हैं। लंबे वक्त के बाद कोरोना की वजह से होने वाली मौतों की संख्या भी कम हुई है। आज नोएडा में महामारी की वजह से 5 लोगों की जान गई है।

गौतमबुद्ध नगर के जिला निगरानी अधिकारी सुनील दोहरे ने बताया कि इस वक्त जनपद के विभिन्न अस्पतालों और क्वारंटाइन सेंटर में 1472 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। आज जनपद में कुल 127 नए कोविड मरीजों की पुष्टि हुई है। जबकि महामारी ने 5 लोगों की जान ली है। अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में विभिन्न अस्पतालों और क्वारंटीन सेंटर से ठीक होने के बाद 471 लोगों को घर भेज दिया गया है। हालांकि आज हुई मौतों के साथ जनपद में कोरोना की वजह से कुल 443 मरीजों की जान जा चुकी है। 

जिले में अब तक कुल 60,272 लोग महामारी को मात दे चुके हैं और घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। अधिकारी ने कहा है कि लोग घरों में ही रहें। जरूरी हो तो ही बाहर निकलें। कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करें। डबल मास्क लगाएं। नियमित अंतराल पर सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते रहें और सबसे जरूरी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। उन्होंने कहा कि जनपद में महामारी की वजह से बिगड़े हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। जल्द ही बीमारी पर पूरी तरह काबू पा लिया जाएगा। 

यूपी में आज कुल 2287 मामले मिले
उत्तर प्रदेश में भी कोरोना का कहर कम होता जा रहा है। आज जारी रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में कुल 2287 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। जबकि पिछले 24 घंटे में इससे करीब 3 गुने से ज्यादा 7,902 लोग ठीक होने के बाद अस्पतालों और क्वारंटाइन सेंटर से घर लौटे हैं। आज प्रदेश में महामारी की वजह से 157 लोगों की जान गई है। अब तक कोरोना से राज्य में कुल 20,208 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। 

इस वक्त राज्य के विभिन्न अस्पतालों, क्वारंटीन सेंटर और होम आइसोलेशन में 46,201 मरीजों का उपचार किया जा रहा है। राज्य में अब तक कुल 1,621,743 नागरिक कोरोना को मात दे चुके हैं और अब बिल्कुल स्वस्थ हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरोसा दिलाया है कि प्रदेश वासियों के सहयोग से जल्द ही महामारी पर पूरी तरह काबू पा लिया जाएगा। उन्होंने सभी नागरिकों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है।

 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.