शादी में दावत खाना 150 लोगों को पड़ा भारी, पहुंचे अस्पताल, जानिए पूरा मामला

Greater Noida : शादी में दावत खाना 150 लोगों को पड़ा भारी, पहुंचे अस्पताल, जानिए पूरा मामला

शादी में दावत खाना 150 लोगों को पड़ा भारी, पहुंचे अस्पताल, जानिए पूरा मामला

Google Image | Symbolic Image

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में शादी में दावत खाने से 150 लोग फ़ूड पॉइजिंग का शिकार हो गए हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। बीते सोमवार को रबूपुरा कस्बे में शादी के बाद दूल्हे पक्ष के लोगों ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। जिसमें काफी लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सभी वापस लौटे और धीरे-धीरे 150 लोगों की हालत खराब हो गई।

रबूपुरा कस्बे का मामला
यह मामला ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कस्बे का है। मिली जानकारी के अनुसार आगरा की रहने वाली एक लड़की की शादी कुछ दिनों पहले रबूपुरा कस्बे में रहने वाले एक लड़के से हुई थी। बीते सोमवार को दूल्हे पक्ष के लोगों ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया था, जिसमें काफी लोगों को दावत पर बुलाया गया था। खाने में अनेक तरीके की सब्जियां और पकवान थे।

स्वास्थ्य विभाग को नहीं कोई जानकारी
मिली जानकारी के अनुसार दावत खाने के बाद कार्यक्रम में शामिल हुए करीब 150 लोगों की हालत खराब हो गई। इनमें से काफी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने बताया कि इन लोगों को फ़ूड पॉइजिंग हुआ है। दूसरी हो इस मामले में स्वास्थ्य विभाग को कोई जानकारी नहीं है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि ऐसी कोई भी घटना की जानकारी उनको नहीं दी गई है। अगर जानकारी मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.