ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ बना रहे 1500 कर्मचारी, इस दीपावली चमकेगा शहर

अच्छी खबर : ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ बना रहे 1500 कर्मचारी, इस दीपावली चमकेगा शहर

ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ बना रहे 1500 कर्मचारी, इस दीपावली चमकेगा शहर

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ बना रहे 1500 कर्मचारी

Greater Noida News : दीपावली पर ग्रेटर नोएडा को साफ-सुथरा बनाने के लिए करीब 1500 कर्मचारी दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। प्राधिकरण (Greater Noida Authority) के जन स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में शहर को स्वच्छ बनाने का अभियान चल रहा है। 

कर्मचारियों की दिन और रात में ड्यूटी लगाई गई है। करीब 1200 कर्मचारी दिन में और 300 रात में इस अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं और शहर को स्वच्छ बना रहे हैं। इसके अलावा तकनीकी खामियों को भी दूर किया जा रहा है। आज शाम से ग्रेटर नोएडा के कई चौक पर दीपावली की झलक दिखाई देगी।

त्योहारी सीजन पर चमकेगा शहर
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण (CEO Narendra Bhooshan IAS) ने त्योहारी सीजन को देखते हुए ग्रेटर नोएडा शहर को और स्वच्छ बनाने के लिए विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके चलते जन स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार से ही इस अभियान की शुरुआत कर दी है। 

1200 कर्मचारी सफाई में जुटे
सेक्टर की गलियों, बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सफाई कराई जा रही है। पेड़ों की नीचे पड़ी पत्तियों को साफ कराया जा रहा है। जन स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी डीजीएम सलिल यादव ने बताया कि इस विशेष अभियान के तहत दिन में करीब 1200 कर्मचारी सफाई कार्य में जुटे हैं और रात में 300 से अधिक कर्मचारी सार्वजनिक जगहों को और साफ-सुथरा बना रहे हैं। सफाई कर्मी जहां भी सफाई कर रहे हैं वहां की जीपीएस से लोकेशन भी भेज रहे हैं। सफाई सुपरवाइजर उन जगहों की जांच भी कर लेते हैं। 

सड़कें और गालियां रोशन होंगी
इसके साथ ही शहर भर में स्ट्रीट लाइटों को भी दुरुस्त करने का अभियान चलाया जा रहा है। सभी इंजीनियर और कर्मचारी रात के समय सड़कों पर घूमकर स्ट्रीट लाइटों का मुआयना भी करते हैं। अगर कहीं स्ट्रीट लाइट खराब है तो उसे दुरुस्त करा दिया जाता है। जगत फॉर्म, अल्फा कॉमर्शियल बेल्ट आदि सार्वजनिक जगहों की स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करा दिया गया है, जिसके एक्टिव सिटीजन टीम के सदस्य सरदार मंजीत सिंह और हरेंद्र भाटी ने सोशल मीडिया के जरिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के प्रति आभार भी जता चुके हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.