ग्रेटर नोएडा की इशिता किशोर समेत 16 आईएएस ट्रेनी को यूपी कैडर मिला, लिस्ट जारी

BIG BREAKING : ग्रेटर नोएडा की इशिता किशोर समेत 16 आईएएस ट्रेनी को यूपी कैडर मिला, लिस्ट जारी

ग्रेटर नोएडा की इशिता किशोर समेत 16 आईएएस ट्रेनी को यूपी कैडर मिला, लिस्ट जारी

Tricity Today | इशिता किशोर

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में रहने वाली आईएएस ट्रेनी इशिता किशोर समेत 16 लोगों को यूपी कैडर मिला है। इसकी लिस्ट जारी हो गई है। अब बहुत जल्द इसकी ट्रेनिंग पूरी हो जाएगी। जिसके बाद सभी लोग अफसर बनकर यूपी में कमान संभलेंगे। इन 16 आईएएस ट्रेनी की सूची भी जारी हो गई।

कब हुआ था परिणाम घोषित
आपको बता दें कि बीते 23 मई 2023 को संघ लोक सेवा आयोग भारतीय प्रशासनिक सेवा परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। जिसके तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और केंद्रीय सेवाओं के ग्रुप ए और ग्रुप B के लिए परिणाम घोषित किए गए हैं। कुल 933 अभ्यार्थियों को सफल घोषित किया गया है। इनमें 345 अभ्यर्थी सामान्य वर्ग के हैं। रिजल्ट के मुताबिक 99 अभ्यर्थी इकोनॉमिक वीकर्स सेक्शन से हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग के 263, अनुसूचित जातियों के 154, अनुसूचित जनजातियों के 72 युवक और युवतियां सफल घोषित किए गए हैं। लोक सेवा आयोग ने 178 अभ्यर्थियों को वेटिंग लिस्ट में रखा गया था।

नोएडा और ग्रेटर नोएडा की बेटियों ने मारी बाजी
यह परीक्षा परिणाम उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के लिहाज़ से शानदार रहा है। ग्रेटर नोएडा के जलवायु विहार में रहने वाली इशिता किशोर ने आईएएस की परीक्षा में टॉप किया है। उन्हें रैंकिंग में पहला स्थान मिला है। टॉप 5 सफल अभ्यर्थियों में चौथे नंबर पर नोएडा की रहने वाली स्मृति मिश्रा है। स्मृति मिश्रा नोएडा के सेक्टर-41 में रहती है।

इन 16 आईएएस ट्रेनी को यूपी कैडर मिला
  1. इशिता किशोर
  2. स्मृति मिश्रा
  3. स्वाति शर्मा
  4. शिशिर कुमार सिंह
  5. वैशाली
  6. गुंजिता अग्रवाल
  7. नितिन सिंह
  8. अनुभव सिंह
  9. एसए शाखामूरि
  10. नारायणी भाटिया
  11. महेंद्र सिंह
  12. चलुवाराजू आर
  13. काव्या सी
  14. रिंकू सिंह राही
  15. दीपक सिंघनवाल
  16. साहिल कुमार

 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.