साढ़े चार बजे तक दो हजार वकीलों ने किया मतदान, भीड़ देखते हुए वोटिंग का समय एक घंटा बढ़ाया

गौतमबुद्ध नगर बार एसोसिएशन चुनाव : साढ़े चार बजे तक दो हजार वकीलों ने किया मतदान, भीड़ देखते हुए वोटिंग का समय एक घंटा बढ़ाया

साढ़े चार बजे तक दो हजार वकीलों ने किया मतदान, भीड़ देखते हुए वोटिंग का समय एक घंटा बढ़ाया

Tricity Today | गौतमबुद्ध नगर बार एसोसिएशन चुनाव

Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर बार एसोसिएशन चुनाव में साढ़े चार बजे तक दो हजार वकीलों ने अपने मत का इस्तेमाल किया। कुल वोटरों की संख्या 2114 हैं। इसलिए वकील वोटरों को देखते हुए चुनाव अधिकारियों ने वोटिंग का समय एक घंटे और बढ़ा दिया है। अब 5:00 बजे तक वकील वोटर मतदान कर सकते हैं। मौके पर वकीलों की ज्यादा भीड़ हो गई है। उम्मीदवारों को वोट देने के लिए वकीलों की लंबी लाइन लगी हुई है। इसलिए चुनाव अधिकारी ने यह फैसला लिया है।

2 घंटे में 705 वकीलों ने डाला वोट
सुबह 9:00 से मतदान हो रहा है। सुबह 9:00 बजे से लेकर 1:30 बजे तक 1057 वकीलों ने मतदान किया। उसके बाद लंच हुआ और लंच के बाद 2:00 बजे मतदान शुरू हुआ। दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक 705 वकीलों ने मतदान किया है। वकीलों की संख्या ज्यादा है इसलिए वोटिंग का समय 1 घंटे बढ़ाकर 5:00 बजे तक कर दिया गया।

इन 8 पदों के लिए डाले जा रहे हैं वोट, 23 उम्मीदवार मैदान में
जिन 8 पदों के लिए मतदान हो रहे हैं, उनमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, सचिव, सांस्कृतिक सचिव, सहसचिव प्रशासनिक, सहसचिव पुस्तकालय और कोषाध्यक्ष शामिल हैं। इसमें कुल 23 उम्मीदवार मैदान में खड़े हैं।

ये उम्मीदवार मैदान में
  1. अध्यक्ष पद : प्रमेन्द्र भाटी बिसरख, मनोज भाटी बोड़ाकी, उमेश भाटी देवटा और अलबेल सिंह भाटी
  2. वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद : नरेंद्र कुमार, मुकेश कुमार सैन और दीपक शर्मा
  3. कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद : सीमा नरेश चौहान और मुस्कान उर्फ महेंद्री
  4. सचिव पद : रजत शर्मा चौड़ा, अजीत नागर, धीरेंद्र भाटी साकीपुर और उदाम सिंह खेड़ी
  5. सांस्कृतिक सचिव पद : चंद्रकला उर्फ कशिश और ज्योति भाटी
  6. सहसचिव प्रशासनिक पद : नवीन कुमार, रोहित करन और प्रवीण कुमार राठौर
  7. सहसचिव पुस्तकालय पद : कोई नहीं
  8. कोषाध्यक्ष पद : अंकित भाटी, नरेंद्र भाटी, ज्योति भड़ाना और मोहन सिंह मावी

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.