नूरपुर गांव में युवक की हत्या करने वाले 2 गिरफ्तार, इतनी सी बार पर की थी ताबड़तोड़ फायरिंग

ग्रेटर नोएडा : नूरपुर गांव में युवक की हत्या करने वाले 2 गिरफ्तार, इतनी सी बार पर की थी ताबड़तोड़ फायरिंग

नूरपुर गांव में युवक की हत्या करने वाले 2 गिरफ्तार, इतनी सी बार पर की थी ताबड़तोड़ फायरिंग

Google Image | Symbolic Photo

Greater Noida News : जारचा थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव में रहने वाले एक व्यक्ति की बीती रात को गोली मारकर हुई हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार की सुबह दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल और देसी तमंचा भी पुलिस ने बरामद किया है। बताया जाता है कि सोमवार की शाम को दोनों पक्षों के बीच बाइक टकराने को लेकर विवाद हुआ था, इसके बाद यह घटना हुई।

बाइक टकराव को लेकर हुआ था विवाद
अपर पुलिस उपायुक्त विशाल पांडे ने बताया कि थाना जारचा क्षेत्र के नूरपुर गांव में रहने वाले आरिफ (उम्र 35 वर्ष) की उसके पड़ोस में रहने वाले तैमूर और अरबाज आदि के साथ आपस में मोटरसाइकिल टकराने को लेकर  सोमवार की शाम को झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट हुई। उन्होंने बताया कि दूसरे पक्ष ने जान से मारने की नियत से आरिफ के ऊपर गोली चलाई। गोली आरिफ और उसके परिवार के एक डेढ़ वर्षीय बच्चे के कान के पास लगी है।

अन्य साथियों की तलाश
उन्होंने बताया कि दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डाक्टरों ने आरिफ को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने कुछ लोगों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई है। मंगलवार की सुबह पुलिस ने उक्त हत्या में शामिल अरबाज और तैमूर को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त एक पिस्टल और देसी तमंचा बरामद किया है। इनके अन्य साथियों की पुलिस तलाश कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.