प्राधिकरण के सुपरवाइजर को गोली मारने वाले 2 गिरफ्तार, पुरानी रंजिश के चलते दिया था वारदात को अंजाम

ग्रेटर नोएडा : प्राधिकरण के सुपरवाइजर को गोली मारने वाले 2 गिरफ्तार, पुरानी रंजिश के चलते दिया था वारदात को अंजाम

प्राधिकरण के सुपरवाइजर को गोली मारने वाले 2 गिरफ्तार, पुरानी रंजिश के चलते दिया था वारदात को अंजाम

Tricity Today | पीड़ित लोकेश भाटी

Greater Noida : प्राधिकरण के सुपरवाइजर को गोली मारने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने प्राधिकरण के सुपरवाइजर को बीते 19 जून को गोली मार दी थी। यह वारदात अपनी रंजिश में हुई थी। इस मामले को लेकर पीड़ित सुपरवाइजर के चेचेरे भाई ने 4 लोगों के खिलाफ शिकायत दी थी। जिसके बाद पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप  सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम मोहित और सुमीत है। इनके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिस्टल और कार बरामद किया है। पुलिस दोनों आरोपियों को कोर्ट के सामने पेश कर रही है। जहां से कोर्ट के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

क्या है पूरा मामला
दरअसल, पाली गांव का रहने वाला लोकेश भाटी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में सुपरवाइजर हैं। लोकेश रविवार (19 जून) की दोपहर बाइक सवार होकर ग्रेटर नोएडा से अपने गांव की तरफ लौट रहा था। सेक्टर डेल्टा-दो के समीप कार सवार आरोपियों ने सुपरवाइजर लोकेश पर जानलेवा हमला किया था। आरोपियों ने उनके दोनों पैरों में गोली मारी थी। घायल लोकेश का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

पुरानी रंजिश के चलते दिया वारदात को अंजाम
इस मामले में सुपरवाइजर के चचेरे भाई सोनू ने अपने ही गांव के मोहित समेत 4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस की छानबीन में पता चला है कि कुछ दिनों पहले घायल सुपरवाइजर ने एक आरोपी के भाई के साथ मारपीट की थी। जिसका बदला लेने की नियत से आरोपियों ने सुपरवाइजर पर हमला किया है। पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है, लेकिन अभी आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.