गत्ते के गोदाम में 2 लोग जिंदा जल गए

ग्रेटर नोएडा वेस्ट से दिल दहलाने वाली खबर : गत्ते के गोदाम में 2 लोग जिंदा जल गए

गत्ते के गोदाम में 2 लोग जिंदा जल गए

Tricity Today | गत्ते के गोदाम में आग लगने से 2 लोगों की जलकर हुई मौत

ग्रेटर नोएडा : बीती रात ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र के मिलक लच्छी गांव में गत्ते के गोदाम में आग लग गई थी। आग के दौरान गोदाम के अंदर मौजूद दो व्यक्तियों की आग से झुलसकर दम घुटकर मौत हो गई। दोनों ही मृतक व्यक्ति गोदाम में मजदूरी का कार्य करते थे। 

बीती रात बेशक पुलिस को लगभग 1:30 बजे मिलक लच्छी गांव में स्थित गत्ते के गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां व पुलिस फोर्स के द्वारा मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया गया। गोदाम के अंदर ही बने कमरे में दो व्यक्ति सो रहे थे। दोनो व्यक्तियों को पुलिस के द्वारा कमरे से निकालकर बिसरख अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में दोनों व्यक्तियों को डॉक्टर्स के द्वारा मृत घोषित किया गया है। मृतक 33 वर्षीय बाबूराम जनपद बदायूं के सखानू गांव का निवासी था। मृतक 32 वर्षीय अवनीश जनपद बदायूं के बिहारीपुरा गांव का निवासी था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.