गौतमबुद्ध नगर में 11 बजे तक हुआ 24.48 प्रतिशत मतदान, देखिए कौन सी विधानसभा सबसे आगे

लोकसभा चुनाव 2024 : गौतमबुद्ध नगर में 11 बजे तक हुआ 24.48 प्रतिशत मतदान, देखिए कौन सी विधानसभा सबसे आगे

गौतमबुद्ध नगर में 11 बजे तक हुआ 24.48 प्रतिशत मतदान, देखिए कौन सी विधानसभा सबसे आगे

Tricity Today | लोकसभा चुनाव 2024

Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर लोकसभा की सभी पांचों विधानसभा सीटों पर तेजी के साथ मतदान हो रहा है। सुबह 11:00 बजे तक लोकसभा में कुल 24.48 प्रतिशत मतदान है। इसमें सबसे आगे सिकंदराबाद विधानसभा है, जहां पर 27.17 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, सबसे कम नोएडा विधानसभा में 21.3 प्रतिशत मतदान है।

सुबह 11:00 बजे का डाटा
गौतमबुद्ध नगर सूचना विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, सुबह 11:00 बजे तक नोएडा में 21.3 प्रतिशत मतदान, दादरी में 24.80 प्रतिशत मतदान, जेवर में 25.87 मतदान, सिकंदराबाद में 27.17 प्रतिशत मतदान और खुर्जा में 26.22 प्रतिशत मतदान हुआ है। कुल मिलाकर पूरे गौतमबुद्ध नगर जिले में सुबह 11:00 बजे तक 24.48 प्रतिशत मतदान हुआ है।

जिले में 15,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती
चुनाव को सफल बनाने के लिए बाहर से टोटल 4903 जवान बुलाए गए हैं। इनमें से 2214 पुलिसकर्मी और 2689 होमगार्ड तैनात हैं। इसके अलावा करीब 10 हजार पुलिस वाले लोकल हैं, जो जिले की सुरक्षा कर रहे हैं। 

जिले में कितने पोलिंग बूथ और मतदान केंद्र?
गौतमबुद्ध नगर जिले में टोटल 1852 पोलिंग बूथ और 641 मतदान केंद्र हैं। इनमें से नोएडा में 747 मतदान केंद्र और 200 पोलिंग बूथ हैं। दादरी विधानसभा में 707 मतदान केंद्र और 240 पोलिंग बूथ हैं। इसके अलावा जेवर में 398 मतदान केंद्र और 201 पोलिंग बूथ हैं।

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा में वोटरों की संख्या?  
गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर आज 26 अप्रैल को 26.75 लाख लोग अपना वोट दे रहे हैं। पूरी लोकसभा सीट पर 26,75,148 लोगों अपने मत का इस्तेमाल करने का मौका है। इसमें सबसे ज्यादा मतदाता नोएडा विधानसभा में हैं। अकेले नोएडा विधानसभा क्षेत्र में 7,82,872 मतदाता हैं। उसके बाद दादरी विधानसभा में 7,29,481 मतदाता हैं। तीसरे नंबर पर जेवर में 3,69,824 मतदाता हैं। सिकंदराबाद विधानसभा में 3,99,091 मतदाता हैं। खुर्जा विधानसभा में 3,93,880 मतदाता हैं। कुल मिलाकर गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर 26,75,148 मतदाता हैं। इसमें से सिकंदराबाद और खुर्जा विधानसभा बुलन्दशहर जिले में आती है।

कौन सी विधानसभा में कितने वोटर?
सबसे ज्यादा मतदाता नोएडा विधानसभा क्षेत्र में है। अकेले नोएडा विधानसभा क्षेत्र में 7,82,872 मतदाता हैं। उसके बाद दादरी विधानसभा में 7,29,481 मतदाता हैं। तीसरे नंबर पर जेवर में 3,69,824 मतदाता हैं। सिकंदराबाद विधानसभा में 3,99,091 मतदाता हैं। खुर्जा विधानसभा में 3,93,880 मतदाता हैं। कुल मिलाकर गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर 26,75,148 मतदाता हैं। इसमें से सिकंदराबाद और खुर्जा विधानसभा बुलन्दशहर जिले में आती है। 

लोकसभा में ट्रांसजेंडरों की संख्या कितनी?
इसके अलावा नोएडा में ट्रांसजेंडरों की संख्या 12, दादरी में ट्रांसजेंडरों की संख्या 64, जेवर में ट्रांसजेंडरों की संख्या 9, सिकंदराबाद में 16 और खुर्जा में 18 है। कुल मिलाकर गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर कुल 119 ट्रांसजेंडर हैं।

सुबह 09:00 बजे तक का डाटा
गौतमबुद्ध नगर सूचना विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, सुबह 09:00 बजे तक नोएडा में 10.15 प्रतिशत मतदान, दादरी में 12.12 प्रतिशत मतदान, जेवर में 12.96 मतदान, सिकंदराबाद में 13.54 प्रतिशत मतदान और खुर्जा में 13.59 प्रतिशत मतदान हुआ है। कुल मिलाकर पूरे गौतमबुद्ध नगर जिले में सुबह 09:00 बजे तक 12.08 प्रतिशत मतदान हुआ है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.