कई थाना प्रभारी समेत 283 पुलिस कर्मियों का आज होगा ट्रांसफर, ये 6 मशहूर चेहरे भी जाएंगे

गौतमबुद्ध नगर : कई थाना प्रभारी समेत 283 पुलिस कर्मियों का आज होगा ट्रांसफर, ये 6 मशहूर चेहरे भी जाएंगे

कई थाना प्रभारी समेत 283 पुलिस कर्मियों का आज होगा ट्रांसफर, ये 6 मशहूर चेहरे भी जाएंगे

Tricity Today | गौतमबुद्ध नगर पुलिस मुख्यालय

Greater Noida News : आज (19 नवंबर 2023) को गौतमबुद्ध नगर जिले से 283 पुलिस कर्मियों के तबादले हो जाएंगे। इनमें 6 थाना प्रभारी, 41 इंस्पेक्टर, 136 सब-इंस्पेक्टर (दरोगा) और 130 हेड कांस्टेबल शामिल हैं। सभी के तबादले अलग-अलग जिलों में होंगे। 

सभी को अलग-अलग जिले में भेजा जाएगा
दरअसल, इन सभी पुलिस कर्मियों की समय अवधि गौतमबुद्ध नगर में पूरी हो गई है। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में 41 नए पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की तैनाती की गई है। पुलिस हेडक्वार्टर से मिली जानकारी के मुताबिक ये 283 पुलिसकर्मी लखनऊ, वाराणसी, मेरठ, आगरा और गाजियाबाद जिले में जाएंगे। आज 19 नवंबर को गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट इन सभी को रिलीव कर देगा।

इन थाना प्रभारियों के ट्रांसफर हुए
जानकारी के मुताबिक बिसरख कोतवाली प्रभारी अनिल राजपूत का ट्रांसफर गाजियाबाद में किया गया है। बादलपुर थाना प्रभारी ब्रह्मपाल सिंह का ट्रांसफर आगरा में किया गया है। कासना थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला का ट्रांसफर कानपुर किया गया है। रबूपुरा थाना प्रभारी सुधीर कुमार का ट्रांसफर भी कानपुर में किया गया है। नोएडा सेक्टर 63 थाना प्रभारी अमित मान सिंह का ट्रांसफर आगरा में किया गया है। नोएडा सेक्टर 58 के थाना प्रभारी संजय सिंह का ट्रांसफर लखनऊ में किया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.